Category Archives:  Spiritual

सुबह दिख जाये ये चीजे तो समझ ले बनने वाले है बिगड़े काम, होते है शुभ संकेत

Apr 21 2020

Posted By:  Sunny

जब भी हमारा दिन कुछ वजहों से अच्छा नहीं बीतता है, तो हम यही उम्मीद करते है कि हमारा आने वाला कल आज से अच्छा बीते | लेकिन दिन का अच्छा बीतना या बुरा बीतना हमारे बस में नहीं है, ये सब भाग्य पर ही निर्भर करता है कि दिन कैसा बीतेगा | हालाँकि कुछ ऐसे संकेत है, जिन्हे देखकर आप यह पता लगा सकते है कि आपका दिन कैसा बीतेगा | तो आइये जानते है वे कौनसे संकेत है |

मकड़ी


यदि आपने सुबह उठते ही घर में मकड़ी को दीवार पर चढ़ते देखा है तो ये बहुत ही शुभ है | ये तरक्की का संकेत होता है | ये मिलने वाली आपकी सफलता को दर्शाता है |

गाय


यदि आपने सुबह उठते ही आपने अपने घर के बाहर गाय की आवाज सुनी है, तो ये बहुत ही शुभ संकेत है | यदि आपको सुबह गाय दिखाई दे तो समझ ले स्वयं माँ लक्ष्मी आपके द्वार पर आयी है | ऐसे में आप गाय को कुछ खाने को दे | ये धनलाभ का संकेत देता है |



पक्षी


यदि अपने सुबह अपने घर में कई सरे पक्षियों को चहचहाते देखा और सुना है, तो ये बहुत ही शुभ संकेत है | ये इस बात का संकेत है कि ईश्वर आप पर मेहरबान है और पक्षियों के माध्यम से आपको संकेत दे रहे है | इस दिन आपके हर काम सफल होंगे |

सोना और ताम्बा


यदि आपने सुबह सुबह ताम्बा या सोना देखा है, तो ये बहुत ही शुभ संकेत है | ये इस बात का संकेत है कि आज दिनभर पॉजिटिव ऊर्जा आपके साथ बनी रहेगी |

जल लाती महिला


यदि आप कोई जरुरी काम करने जा रहे है और आपको कोई महिला जल लाती दिखे तो ये शुभ संकेत है | हिन्दू शास्त्रों में किसी भी कार्यो को करने से पहले जल देखना शुभ माना गया है | इससे कार्यो में सफलता अवश्य मिलती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर