Category Archives:  Spiritual

हथेली की रेखाएं बताएगी, किस क्षेत्र में बनेगा आपका करियर

Apr 22 2020

Posted By:  Sunny

हमारी हथेलियों में बनी रेखाएं सीधे हमारे भाग्य से जुडी होती है | ये हमारे भविष्य, भूत और वर्तमान के बारे में कई बाते बताती है | हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं और हथेली में बने निशानों के बारे में विस्तार से बताया गया है और इनके प्रभाव के बारे में भी बताया है | इन्ही निशानों में कुछ ऐसे निशान भी होते है, जो हमारे करियर से जुड़े होते है | ये निशान हमे हमारे करियर की दिशा के बारे में बताते है | तो आइये जानते है, आपकी हथेली में मौजूद रेखाएं आपके करियर को कहाँ लेकर जाती है |




> हथेली में उभरा हुआ शनि पर्वत शुभ माना जाता है | जिन जातक की हथेली में शनि पर्वत उभरा हुआ होता है, वे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाते है |

> जिस किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत उभरा हुआ और सूर्य रेखा गहरी हो | ऐसे जातक प्रशासनिक सेवाओं में उच्च पदों पर आसीन होते है |

> यदि किसी की हथेली में सूर्य पर्वत पर किसी प्रकार का चौकोर निशान होता है, तो ये बहुत ही शुभ माना गया है | ऐसे लोग राजनीति के क्षेत्र में अपना करियर बनाते है |

> हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी की हथेली में गुरु पर्वत उभार लिए होता है, तो वह शिक्षक पेशे में अपनी योग्यता साबित करता है |

> बताया जाता है कि यदि किसी की हथेली में मस्तिष्क रेखा गहरी होती है, तो वह शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयां छूता है |

> हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली में बुध पर्वत उभरा हुआ और उस पर 3 खड़ी रेखाएं हो तो वे लोग चिकित्सा के क्षेत्र में अपना नाम कमाते है |

> यदि किसी की हथेली में मौजूद भाग्यरेखा से निकलकर कोई रेखा सूर्य पर्वत की ओर जाती है तो ऐसे व्यक्ति जिस भी क्षेत्र में होते है, खूब नाम कमाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर