Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 अप्रैल 2020: नक्षत्रो के शुभ योग से इन 5 राशियों को होगा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Apr 22 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे | आपके खर्चो में कमी आने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी | परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव जल्द दूर होने वाला है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है | व्यापार में स्थिति बिगड़ने से आप समंझस्य बैठाने में नाकाम होंगे | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा | आपको शाम के समय परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने वाला है, आप प्रसन्न महसूस करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में काम के लिए पुरस्कार दिया जा सकता है | आज अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, आ रही समस्या को सुलझा लेंगे | कुछ नयी चीजों पर खर्चा कर सकते है | स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन अच्छा है | कामो में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कामो में सफलता मिलेगी | आज आप घर में रखी किसी पुरानी वस्तु को बेच सकते है | कारोबार का विस्तार होगा | विवाहित जातको का जीवन प्रेम और स्नेह से भरपूर रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपके लिए दिन शुभ है | ऑफिस में आपको नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने वाली है, जिसे आप लीड करेंगे | आज आपके विरोधी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | परिवार का माहौल आपको सुख देगा | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कुछ मामलो में कमजोर साबित होगा | ऑफिस में बॉस से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, आपको दिमाग से काम लेना चाहिए | कोई करीबी आपको उपहार दे सकता है | दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ को विकसित करने की जरूरत है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा, हालाँकि सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है | व्यापार में कोई बड़ा फायदे का सौदा होने वाला है | परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है, आप स्थिति को शांतिपूर्ण बनाये रखने का प्रयास करे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | ऑफिस के काम के भार के चलते तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है | आज किसी मित्र से अनबन हो सकती है, ऐसी स्थिति से बचे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा | आज ऑफिस के किसी काम में आप अपने अनुभव का प्रयोग कर सकते है | आपकी रचनात्मकता से आपके बॉस प्रसन्न होंगे | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे | व्यापार में नई योजनाए लाभदायक साबित होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | परिवार के सदस्य से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है | प्रेम जीवन में खुशियां रहेगी | आपको व्यर्थ तनाव लेने से बचना चाहिए, इससे आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सेहत के मामले में कमजोर है, पेट से जुडी समस्या होने की सम्भावना है | कोई मित्र आपसे उधर धन ले सकता है | किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले आप जीवनसाथी की राय भी जरूर ले | आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप आज कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे | आपको किसी मित्र से आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है | आपके किसी काम से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते है | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर