Category Archives:  Spiritual

महत्वकांक्षी होते है मकर राशि के जातक, शनि से है ख़ास संबंध, जानिये

Apr 23 2020

Posted By:  Sunny

एक व्यक्ति की राशि उसके बारे में कई राज खोल देती है, उसके बारे में कई ऐसी बाते बताती है, जो शायद वह खुद भी नहीं जानता | ऐसे में आज हम मकर राशि के जातको के बारे में बात करने जा रहे है | मकर राशि के स्वामी शनि है, इस वजह से इस राशि के जातको पर शनि का प्रभाव देखने को मिलता है | आइये जानते है इनकी कुछ खूबियों और विशेषताओं के बारे में |




शारीरिक संरचना
इस राशि के अधिकतर जातक दुबले पतले होते है | इनकी ऊंचाई ठीक होती है | इनका चेहरा सूंदर और माथा चौड़ा होता है | इन लोगो में अपने निर्णयों को लेकर तटस्थता दिखाई देती है | इनमे परिपक्वता का भाव बहुत जल्दी विकसित हो जाता है | संयम इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है |

स्वभाव
इनका स्वभाव शनि ग्रह के सामान ही, न्यायप्रिय, और धीमा होता है | कई मामलो में इनकी दार्शनिक राय देखने को मिलती है | ये अपने व्यापार में छोटी चीज का सावधानी से ख्याल रखते है | ये कभी अपनी जिम्मेदारियों से नहीं भागते |

करियर
मकर राशि के जातको के करियर या पेशे के बारे में बात करे तो ये प्रबंधन, बीमा विभाग, बिजली, कमिशन, मशीनरी, ठेकेदारी, सट्टा, आयात-निर्यात, रेडीमेड कपड़ा, राजनीतिक, खिलौना, खनन, वन उत्पाद, बागवानी जैसे क्षेत्रो में काम काम करते है | इन क्षेत्रो में ऊपर तक जाते है |

नकारात्मक पक्ष
इन लोगो का धीमा और सुस्त स्वभाव वैसे तो ठीक है, लेकिन कई मामलो में ये इनके लिए ही नुकसान देह साबित हो जाता है | कई मामलो में ये अपने स्वार्थ को तरजीह देते है | इनमे लोगो पर शक करने की बुरी आदत होती है, जिस वजह से ये दुसरो से जल्दी जुलते मिलते नहीं है | शारीरिक मेहनत से ये हमेशा दूर भागते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर