Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 अप्रैल 2020: आज क्या होगा आपके जीवन में खास, जानिए अपनी राशि का हाल...

Apr 23 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | हालाँकि सेहत को लेकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | नौकरीपेशा जातको को आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी आमदनी में वृद्धि होने वाली है, लेकिन इस वजह से आपको मानसिक अशांति भी हो सकती है | व्यापार में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे | दाम्पत्य जीवन में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, हालाँकि कुछ खर्चे हो सकते है | आज के दिन ऑफिस में आप उच्च अधिकारीयों से किसी भी तरह की बहस से बचे, इस मामले में दिन कमजोर है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | व्यापार में आप नयी योजनाए लागु करेंगे, जो आपके व्यापार को लाभ देगी | परिवार में चल रही परेशानी जल्द ही समाप्त होने वाली है | प्रेम जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है, आज भाग्य आपके साथ रहेगा | परिवार के सदस्य किसी काम में मदद के लिए सामने आएंगे | इस राशि के छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में आपसी मतभेद के चलते तनाव बढ़ सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिनमान अच्छा है | कामो में सफलता मिलने से आप प्रसन्नता महसूस करेंगे | परिवार के लोग आपकी तारीफ़ करेंगे, आप इससे हर्षित होंगे | नौकरी के मामले में आपको काम पर अधिक मेहनत करने की जरूरत है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपका दिन आज शुभ है | आपका कोई लम्बे समय से अटका हुआ काम, आज किसी मित्र की मदद से पूरा होने वाला है | आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सेहत पर ध्यान देना चाहिए | आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन फ़ायदेभरा रहेगा | दोपहर के बाद आपको अच्छा लाभ होने वाला है | आज आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए | आप अपने धन की बचत करने की सोचेंगे | दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन उतार चढाव भरा रहेगा | आज किसी बात को लेकर आप असमंझस की स्थिति में रहेंगे | परिवार में सुख रहेगा | किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है | विवाहित जातको को संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा | आपको आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है, इससे आप प्रसन्न होंगे | प्रेम जीवन जी रहे जातको को अपने बारे में परिवार से बात करने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन कमजोर है, शारीरिक कमजोरी महसूस कर सकते है | परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधो पर आने वाली है | काम के मामले में आपको उतार चढाव का सामना करना पड़ सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | किसी करीबी की पुरानी बात को याद कर आप तनाव ले सकते है, आप बीते समय को याद न करे | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में काम की जिम्मेदारी से आप थकान महसूस कर सकते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर