Category Archives:  Spiritual

शुक्रवार के दिन इस तरह करे माँ लक्ष्मी के पूजा, खुल जायेंगे किस्मत के बंद दरवाजे

Apr 23 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में देवी देवताओ के पूजन का विशेष महत्व है | सप्ताह का प्रत्येक दिन विशिष्ट देवी और देवताओ को समर्पित है | जिस प्रकार सोमवार महादेव को समर्पित है, उसी प्रकार शुक्रवार माँ लक्ष्मी को समपित है | हमारे शास्त्रों और पुराणों में माँ लक्ष्मी को धन की देवी बताया गया है | ऐसा बताया गया है कि जिस व्यक्ति पर माँ लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता | पुराणों में उल्लेख किया गया है कि शुक्रवार के दिन माँ की पूजा अर्चना का फल जरूर मिलता है | ऐसे में आज हम आपको माँ लक्ष्मी से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे है |




> आप शुक्रवार के दिन माँ को प्रसन्न करने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर ले | इसके बाद पूजाघर की साफ़ सफाई करे और माँ लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करे | अब माता के समक्ष घी का दीपक जलाये और ऊँ श्रीं श्रीये नम: मंत्र का 108 बार जाप करे |


> आप माता को प्रसन्न करने के लिए अन्य उपाय यह कर सकते है कि आप माता की पूजा अर्चना करने के पश्चात् उन्हें मीठे पकवानो का भोग लगाए | अब 7 वर्ष तक की कन्याओ को भोजन कराये | इस उपाय को यदि आप 3 शुक्रवार तक करते है, तो आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा अवश्य बनती है |


आप अपनी आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए माँ लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते है, तो आप शुक्रवार के दिन शाम के समय आप घी का दीपक जलाये | इस दीपक को अपने घर में उत्तरी-पूर्वी दिशा में रखे | इस दीपक में आप लाल रंग के सूत से बनी बत्ती का प्रयोग करे | अब इस दीपक में आप केसर डाल | इस उपाय को बेहद कारगर बताया जाता है | इससे माँ लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है |


यदि आप चाहते है कि आपकी तिजोरी सदा धन से भरी रहे और आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहे | इसके लिए आप आप पीले रंग के कपड़े में 5 कौड़ी, एक चांदी का सिक्का और थोड़ी सी केसर डालकर पोटली बना ले और इसे अपनी तिजोरी में रख दे | इस उपाय से माँ लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर सदा बनी रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर