Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 अप्रैल 2020: आज इन 5 राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Apr 24 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका ठीक रहेगा | आप आध्यात्म की ओर आकर्षित होंगे | आज आपको परिवार का स्नेह मिलेगा | कामो में सफलता मिलेगी, हालाँकि किसी काम में सहकर्मी से बहस हो सकती है, सावधान रहे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए | अधिक तनाव लेने का असर आपकी सेहत पर दिख सकता है | आज किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात कर सकते है | व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है, बड़ा लाभ होने वाला है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आपकी कोई योजना आज सफल होने वाली है, जिस वजह से आप प्रसन्न होंगे | आमदनी में वृद्धि आपके हौसले को बढ़ाएगी | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे | अपने किसी निजी काम को भूल सकते है | आपका कोई मित्र आपसे अपनी परेशानी शेयर कर सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा | प्रेम जीवन में प्रिय को मन की कोई बात शेयर कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | भाग्य का साथ रहने से कामो में सफलता मिलेगी | ऑफिस में आपकी छवि मजबूत होगी और बॉस भी आपकी प्रशंसा करेंगे | परिवार का माहौल आपको प्रसन्नता देगा | जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा निर्णय ले सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा है | कोई बात आपको परेशान कर सकती है, इसे तनाव के रूप में हावी ना होने दे | आज आपके द्वारा किये गए कोई भी प्रयास निरर्थक साबित नहीं होंगे | अटका हुआ पैसा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक काम ना होने की वजह से आप परेशान हो सकते है | जीवनसाथी आपको कोई खुशखबरी दे सकता है, जिससे आपके घर में उत्साह का माहौल रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन व्यावसायिक रूप से लाभप्रद रहेगा | आज आप कोई बड़ी डील साइन करने वाले है | आपका दाम्पत्य जीवन भी आज अच्छा रहेगा | आपके पुराने काम आपके भाग्य के चलते आज सफल हो जायेंगे | स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन शानदार बीतेगा | आज परिवार को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते है | नौकरीपेशा जातको की पदोन्नति हो सकती है | संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, आप गर्व महसूस करेंगे | जीवनसाथी किसी चीज की डिमांड कर सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप किसी बात को लेकर सोच विचार में डूबे रहेंगे | मन में चल रहा द्वन्द किसी मित्र से शेयर करे तो अच्छा है | ऑफिस में आपको लोगो की बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में आपका रिश्ता मजबूत होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपको जीवन में चल रहे उतार चढाव से राहत मिलेगी | परिवार के साथ बैठकर आप कोई प्लानिंग कर सकते है | आपको अपने व्यर्थ के खर्चो को बंद करने की जरूरत है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपके लिए दिन पिछले दिनों से बेहतर है | आपके मन की कोई इच्छा पूरी होने वाली है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | दाम्पत्य जीवन में किसी करीबी का हस्तक्षेप आपको परेशान कर सकता है | आपको आज स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर