Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 अप्रैल 2020: आज सावधान रहे सिंह राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Apr 25 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन शुभ है | आज आप स्फूर्ति से भरे रहेंगे, जिससे आपके काम भी आसानी से हो जायेंगे | ऑफिस में सहकर्मियों में आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा | परिवार का माहौल थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है, हालाँकि दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | खर्चो में बढ़ोतरी होने से आप थोड़े परेशान रहेंगे | प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में है | किसी काम में मिली सफलता से आप संतुष्टि महसूस करेंगे | स्वास्थ्य मजबूत रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उतार चढाव भरा रहेगा | आमदनी अच्छी होने वाली है, लेकिन व्यापार के मामले में विरोधी की वजह से नुकसान की स्थिति बन सकती है | शेयर बाजार में लगाया गया पैसा अच्छा प्रदर्शन कर सकता है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन अच्छा है | ऑफिस में आपकी प्रशंसा होगी | अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप कुछ नए कदम उठा सकते है | जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है, इस वजह से आप थोड़ा तनाव ले सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपको सावधान रहने की जरूरत है | आपका कोई करीबी आपको किसी मामले धोखा देने की कोशिश कर सकता है | ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है, आपको दिमाग से काम लेना चाहिए |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ है | आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, इसके चलते आप नयी प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच सकते है | परिवार के साथ लम्बे समय बाद आप अच्छा समय बिताएंगे | प्रेम जीवन जीने वाले लोगो के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | व्यापार में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे, आपके काम की तारीफ होंगी | आज जीवनसाथी को लेकर आप किसी सोचविचार में डूबे रहेंगे | आज आप किसी मामले में घर के बड़ो से सलाह ले सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपका कोई जरुरी आज पूरा हो जायेगा | कार्यक्षेत्र पर साथ करने वालो पर अधिक निर्भर ना रहे | किसी मित्र से लम्बे समय बाद करके आप अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा | आज आपको परिवार के विवाद को शांत करने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ेंगे, हालाँकि कुछ की नजरो में आप बुरे बन सकते है | काम के सिलसिले में दिन पक्ष में रहेगा | बच्चो की किसी इच्छा को पूरा कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आज का दिन करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होने वाला है | प्रेम जीवन में आप आज दिल खोलकर किसी बात को प्रिय के सामने रख सकते है | आप आमदनी के नए स्त्रोतों की तलाश में रहेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | आप ऑफिस की मीटिंग में सभी को प्रभावित करेंगे | संतान किसी चीज को लेकर जिद कर सकती है | आपको विदेश यात्रा का मौका मिलने वाला है, अभी के लिए इसे टाल दे | आपके लिए यही शुभ है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन शुभ है | आपको आज उन स्त्रोतों से लाभ होने वाला है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी | कोई दोस्त आपको व्यापार में शामिल होने का ऑफर दे सकता है | दाम्पत्य जीवन को लेकर दिनमान शुभ है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर