Category Archives:  Spiritual

सूर्य, मंगल और बुध कर रहे है राशि परिवर्तन, कुछ को होगा लाभ तो कुछ को उठानी पड़ेगी परेशानी

Apr 27 2020

Posted By:  Sunny

ग्रहो के राशि परिवर्तन से मनुष्य के जीवन पर  बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है | सभी ग्रह अपनी राशि निश्चित समय अंतराल में बदलते रहते है | चन्द्रमा हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलते है, वहीँ सूर्य एक माह में राशि परिवर्तन करते है | तो शनि ग्रह प्रत्येक ढाई साल में राशि में परिवर्तन करता है | बता दे मई माह में कई ग्रहो की राशि में परिवर्तन होगा परन्तु सबसे महत्वपूर्ण सूर्य, मंगल और बुध होंगे | 


ज्योतिषीय गणना के अनुसार 4 मई को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होगा | 9 मई को बुध का राशि परिवर्तन होगा और 14 मई को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा | इन परिवर्तनों का सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव पड़ेगा | आज हम आपको राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताने आये है |



मेष- तीन ग्रहो के परिवर्तन का प्रभाव मेष राशि पर सबसे अधिक पड़ेगा |

वृष- इस राशि के लिए परिवर्तन शुभ साबित होगा | आपकी परेशानियों का अंत होगा और लाभ प्राप्ति के अवसर मिलेंगे |

मिथुन- आपके लिए ये परिवर्तन उतार चढाव की स्थिति पैदा करेगा | परिवार में तनाव बन सकता है |

कर्क- ये गोचर आपके लिए सामान्य साबित होगा | दाम्पत्य जीवन में हल्की उठा पटक हो सकती है | नौकरी में सबकुछ सामान्य रहेगा |

सिंह- ये गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा | आपकी नौकरी में शुभ परिवर्तन होने वाला है |

कन्या- इस राशि को धन प्राप्ति के शुभ योग बन रहे है |

तुला- इस राशि के लिए ग्रहो का ये गोचर नयी परेशानियां लेकर आ रहा है |

वृश्चिक- ये गोचर मिले जुले प्रभाव वाला रहेगा | काम काज में निराशा उत्पन्न हो सकती है, हालाँकि परिवार में तनाव कम होगा |

धनु- इस गोचर की वजह से आपको सावधान रहना चाहिए, आपकी मुसीबत बढ़ सकती है | किसी को उधार धन देने से बचे |

मकर- आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाये |

कुम्भ-आपके लिए कोई लाभ की स्थिति के संकेत नहीं दिख रहे है | किसी काम में नुकसान से संयम ना खोये |

मीन- ये गोचर आपके लिए शुभ नहीं है, आपका कोई करीबी आपको तकलीफ दे सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर