Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 अप्रैल 2020: जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा मंगलवार का दिन...

Apr 27 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको अपने कामो में रिस्क लेने की प्रवृत्ति को विकसित करेंगे | आपको शाम के समय कोई अच्छी खबर मिलने वाली है, जिसे लेकर आप प्रसन्नता से भर जायेंगे | परिवार और दाम्पत्य जीवन में सुख बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप अपनी कुछ जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देंगे | आपको अपनी वाणी पर काबू रखना चाहिए, किसी को कोई बात बुरी लग सकती है | दोपहर के बाद आर्थिक स्थिति में बदलाव आने के संकेत है | प्रेम जीवन में लम्बे समय बाद सुखद नतीजे मिलेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपको जीवन में कुछ उतार चढाव का सामना करना पड़ेगा | परिवार में कोई मसला आपके सामने आ सकता है | काम और निजी जिंदगी में सामंझस्य बैठाने में आप सफल होंगे | जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | दोपहर के बाद कुछ खर्चो को लेकर आप परेशान हो सकते है | व्यापार में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा, सहकर्मी आपसे मदद ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में तनाव कम होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका ध्यान आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर रहेगा | ऑफिस की मीटिंग में आपके सुझावों को सभी करेंगे, आपकी तारीफ होगी | आप घर के लिए कोई नयी चीज खरीद सकते है | परिवार का खुशनुमा माहौल आपको ख़ुशी देगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपका दिन आज शुभ है | भाग्य का साथ कामो में आपको मिलेगा, आप खुद इसे महसूस करेंगे | व्यापार की स्थिति लाभ देने वाली रहेगी | आज जीवनसाथी आपसे कोई जरुरी बात शेयर कर सकता है | सेहत के मामले में आज दिनमान कमजोर है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | ऑफिस में आपकी ऊर्जा देखकर बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे | आज परिवार में चल रही किसी समस्या की वजह से आप तनाव ले सकते है | बेवजह की चिंता से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिनमान कमजोर है | आपका ध्यान बंटा रहेगा, जिससे कामो में आप ध्यान नहीं लगा पाएंगे | ऑफिस में वर्चस्व बनाने के लिए आपको अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है | पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा | स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | हालाँकि दोपहर के बाद ठहराव आ सकता है | इस राशि के छात्रों को पढाई में ध्यान देने की जरूरत है | आप आध्यात्म की ओर आकर्षित होंगे, कोई धार्मिक किताब पढ़ सकते है | दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन फलदायक साबित होगा | किसी दोस्त से मिलने का मन हो सकता है, आप उसके घर जाने की सोच सकते है | प्रेम जीवन में आज प्रिय घमंडी व्यवहार कर सकता है, आपको यह व्यवहार परेशान कर सकता है | सेहत का ख्याल रखे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आज बच्चो की किसी जिद को पूरा कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में आपको कुछ नयी बात जानने और सुनने को मिलेगी | परिवार में किसी सदस्य की तबियत अचानक बिगड़ सकती है | आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी | परिवार के साथ बिताया समय आपके रिश्ते को मजबूत करेगा | काम के सिलसिले में किसी से बहस की स्थिति बन सकती है, आपको इस स्थिति से बचना चाहिए | आज मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर