Category Archives:  Spiritual

भूलकर भी इन चीजों को जमीन पर ना रखे, कभी नहीं मिलता पूजा का फल...

Apr 27 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में पूजा पाठ से जुड़े कई नियम और कायदे बताये गए है | भगवान को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए इन नियमो का पालन करना भी बहुत आवश्यक है | कई बार जाने अनजाने में हम पूजा पाठ के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर देते है, जिसका बुरा परिणाम हमें भोगना पड़ता है | इन गलतियों के कारण हमे पूजा पाठ का फल नहीं मिल पाता है | शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हे कभी सीधे ही जमीं पर नहीं रखा जाना चाहिए | आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है |


दीपक:- शास्त्रों के अनुसार दीपक को सीधे ही जमीन पर नहीं रखा जाना चाहिए | दीपक को फूलो पर या चावल पर रखे | दीपक को चौकी पर भी रखा जा सकता है |



सुपारी:- पूजा पाठ में सुपारी महत्वपूर्ण है, इसे भी कभी जमीन पर नहीं रखा जाना चाहिए | इसे हमेशा सिक्के पर ही रखा जाता है |

शालिग्राम:- पुराणों और शास्त्रों में शालिग्राम को भगवान विष्णु का प्रतीक बताया गया है | इन्हे भी कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए | शालिग्राम को हमेशा साफ़ रेशमी कपडे में ही रखा जाता है |

मणि या रत्न:- कई बार पूजा पाठ में मणि और रत्न प्रयोग में लिए जाते है | इन्हे कभी जमीन पर ना रखे, इन्हे साफ़ कपडे पर ही रखे |

भगवान की मूर्ति:- इस बात का हमेशा ध्यान रखे की भगवान की मूर्ति कभी जमीन पर नहीं रखनी चाहिए | मूर्ति हमेशा लाल या पीले कपडे या चौकी पर भी रखी जानी चाहिए | इसके अलावा चांदी की थाली में भी मूर्ति रख सकते है |

जनेऊ:- जनेऊ एक पवित्र धागा होता है | ये भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ माना जाता है | इसके कभी सीधे फर्श पर ना रखे | इसे हमेशा साफ़ कपडे पर ही रखा जाता है |

फूलो:- फूलो के बिना पूजा पाठ अधूरे है | पूजा में प्रयोग के लिए लाये फूल कभी जमीन पर ना रखे, इससे ये अशुद्ध हो जाते है | इन्हे साफ़ कपडे पर ही रखा जाता है, यही वजह है कि नीचे पड़े फूल भगवान को अर्पित नहीं किये जाते |

शंख:- पूजा में प्रयोग लिए जा रहे शंख को कभी यूँही ना रखे इसे हमेशा साफ़ कपडे या लकड़ी के तख्ते पर ही रखा जाता है |

कलश:- पूजा में स्थापित करने के लिए कलश को सीधे ही जमीन पर ना रखे | इसके लिए जमीन पर हल्दी से रंगोली बनाये या चावल बिछाए | फिर उस पर कलश स्थापित करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर