Category Archives:  Spiritual

हर मुश्किल को पार कर अपने प्यार को मुकाम पर पँहुचाते है, ये 4 राशि वाले...

Apr 28 2020

Posted By:  Sunny

प्यार का रिश्ता एक पावन रिश्ता होता है, लेकिन प्यार का मुक़्क़मल होना कम ही सुनने को मिलता है | ज्यादातर प्रेम कहानियां हमेशा अधूरी ही रह जाती है | प्रेम की परीक्षा में पास होना हर किसी की किस्मत में नहीं होता है | ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे है, जिनके जातक अपने प्यार को हर हाल में मुकाम तक पहुंचाते है | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में क्या ख़ास है |

वृष


इस राशि के जातक अपने प्यार को मुकाम तक जरूर पँहुचाते है | इस राशि का स्वामी शुक्र होता है, जिस वजह से इस राशि के जातको में प्रेम और रोमांस खूब होता है | ये अच्छे जीवनसाथी साबित होते है, और अपने जीवनसाथी की हर ख्वाहिश को पूरा करने के लिए तैयार रहते है | ये हर संकट की घड़ी में अपने जीवनसाथी के साथ खड़े रहते है | इतना ही नहीं ये अपना प्यार किसी से नहीं छुपाते है |



मिथुन


इस राशि के जातको का स्वभाव बहुत ही प्रिय है | ये अपने पार्टनर के लिए हर वक़्त उपस्थित रहते है | अपने रिश्ते में ईमानदार रहना इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है | ये ऐसा कोई काम नहीं करते, जिससे इनका पार्टनर नाराज हो | इनका स्वभाव ही इनके पार्टनर की कमजोरी बन जाता है | इनका पार्टनर भी इनसे सच्चे दिल से प्यार करता है |

सिंह


ये अपने पार्टनर को लेकर बहुत ही संजीदा होते है | ये अपने पार्टनर को कभी किसी दुःख में नहीं देख सकते है | सूर्य की राशि होने के कारन ये अपने पार्टनर पर हमेशा हावी रहते है | हालाँकि इनका यही स्वभाव इनके प्यार को मुकाम देने में मदद करता है | अपने पार्टनर की इच्छा और जरूरत पूरी करना इनकी पहली प्रायोरिटी होती है |

मकर


इनके जीवन में इनका रिश्ता सबसे ज्यादा अहमियत रखता है | वैसे ये प्यार मोहब्बत के मामले में थोड़े धीमे होते है, लेकिन लम्बी रेस के घोड़े होते है | ये पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते है | हर वक़्त पार्टनर के इर्द गिर्द रहना इन्हे बहुत पसंद होता है, वैसे कई बार इनकी परेशानी की वजह भी बन जाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर