Category Archives:  Spiritual

इन 4 लोगो को कभी भूल से भी ना लगाए पैर, कभी नहीं उतरता पाप...

Apr 28 2020

Posted By:  Sunny

हमारे धर्म शास्त्रों में ऐसी कई बाते बताई गयी है, जिनका यदि पालन किया जाये तो जीवन की कई मुसीबतो से बचा जा सकता है | जीवन जीने के कई तरीको के बारे में इन ग्रंथो में बताया गया है | इन धर्म ग्रंथो में कुछ ऐसे लोगो के बारे में बताया गया है | जिन्हे कभी भूलकर भी पैर नहीं लगाना चाहिए, इन्हे पैर लगाने से व्यक्ति पाप का भागी बन जाता है | ऐसे में आज हम आपको उन लोगो के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे भूलकर भी पैर नहीं लगाना चाहिए |

ब्राह्मण


शास्त्रों में ब्राह्मण को ऊँचा स्थान प्रदान किया गया है | कभी भी ब्राह्मणो का निरादर नहीं करना चाहिए, इनका हमेशा सम्मान करना चाहिए | शास्त्रों में बताया गया है की यदि कोई व्यक्ति ब्राह्मणो का अपमान करता है, उसे पाप का भागी बनना पड़ता है | ऐसा भी बताया गया है कि ब्राह्मण को कभी पैर से स्पर्श नहीं करना चाहिए |



गुरु


एक व्यक्ति के जीवन में गुरु ही होता है, जो उसे सफलता की सीढ़ी पर चढ़ाता है | यदि गुरु न हो तो व्यक्ति के जीवन का कोई महत्व नहीं है | हर मनसष्य को अपने गुरु का मान सम्मान करना चाहिए, तभी उसे पुण्य प्राप्त होता है | परन्तु गुरु का अपमान करना, तिरस्कार करना, पैर लगाना मनुष्य को घोर पाप का भागी बना देता है |

कन्या


शास्त्रों में कन्याओ को देवी का रूप बताया गया है | इन्हे साक्षात् माँ लक्ष्मी की उपाधि प्रदान की गयी है | इसीलिए कभी भूलकर भी कन्या को पैर ना लगाए | कन्या को पैर से स्पर्श करने से मनुष्य के जीवन का कठिन दौर आरम्भ हो जाता है |

माता पिता और बुजुर्ग


माता पिता का स्थान व्यक्ति के जीवन में सबसे ऊपर होता है | माता पिता ही मनुष्य के जन्म का कारण होते है | एक मनुष्य को अपने जीवन में अपने माता पिता का कभी अपमान नहीं करना चाहिए | माता पिता को भगवान का दर्जा दिया गया है | इसके साथ ही किसी भी बड़े बुजुर्ग का भूलकर भी तिरस्कार ना करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर