Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 अप्रैल 2020: आज इन 5 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम, जानिए अपनी राशि का हाल...

Apr 28 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन कई मायनो में बढ़िया रहेगा | आपको कई मामलो में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे | व्यापार में थोड़ा रिस्क लेना पड़ सकता है, लेकिन ये आपको फायदा कराएगा | आज किसी धार्मिक काम में आप योगदान दे सकते है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको काम में बड़ी राहत मिलेगी | आज आपको परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है | आज आप सेहत का ख्याल रखे, आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कई सारे कामो की वजह से आपको मानसिक तनाव महसूस होगा, आपको प्राथमिकता को ध्यान में रखना चाहिए | काम काज के मामले में आपको अधिक दिमागी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी सफलता मिलेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आपका दिन सामान्य रहेगा | कुछ अनावश्यक खर्चो को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते है | आपको मानसिक तनाव को दूर करने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में ठीकठाक रहेगा, हल्की बहस की सम्भावना है | आमदनी में वृद्धि हो सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपको आज आमदनी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा | व्यापार में नए आईडिया आपको नए लाभ दिलाएंगे | आज फोन पर दोस्त से लम्बी बातचीत कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में हल्का उतार चढाव देखने को मिल सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा है | ऑफिस के काम में अधिक व्यस्त रहने के चलते परिवार पर कम ध्यान देंगे | आपको संतुलन बैठने की जरूरत है | आपके किसी निर्णय में परिवार का पूरा साथ मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मनोरंजन से भरा रहेगा | किसी दोस्त के साथ मिलकर आज खूब एन्जॉय करेंगे | परिवार में किसी सदस्य की सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है, आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझदारी बढ़ेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप थोड़े खोये से रहेंगे | किसी बात को लेकर अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है | आप सुबह गणेश जी के दर्शन करे | ससुराल पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपका दिन बना देगा | आज के दिन आप किसी दूसरे के मामले में टांग ना अड़ाए |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन अच्छा है | ऑफिस में बॉस आपको नया काम सौंप सकते है, जिसे लेकर आप उत्साहित होंगे | प्रिय के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ प्लान कर सकते है | आज कुछ पुराने स्त्रोतों से आमदनी होने की संभावना बन रही है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | ऑफिस में आपको विरोधियों से सावधान रहना चाहिए, आपका कोई काम बिगाड़ सकते है | आप अपनी सेहत को लेकर भी सतर्क रहे | विवाहित जातको का जीवन उतार चढाव से भरा रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि परिवार में किसी बात को लेकर उठा पटक हो सकती है | इस राशि के व्यापारियों को कोई बड़ा लाभ होने वाला है | प्रेम जीवन में साथी आपकी किसी बात से रूठ सकता है, आप उन्हें कुछ गिफ्ट दे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे | आपको परिवार की कुछ जरूरतों का अहसास होगा | नौकरी में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रही दिक्क्तों को आपको आपसी सामंझस्य से दूर करने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर