Category Archives:  Spiritual

केवल 7 मई तक कर ले भगवान विष्णु के इन मंत्रो का जाप, खुशियों से भर जाएगी झोली

Apr 28 2020

Posted By:  Sunny

धार्मिक ग्रंथो में वैशाख माह को बहुत ही पवित्र माह बताया गया है | भगवान विष्णु से जुड़े इस पवित्र माह का बहुत महत्व है | ऐसा बताया जाता है कि यदि इस माह में पुरे विधि विधान से और सच्चे मन से पूजा अर्चना की जाये, तो भगवान विष्णु की कृपा अवश्य बनती है | 


साल 2020 का वैशाख माह 7 मई को खत्म होने जा रहा है | इसके अलावा इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाएगी | शास्त्रों में बताया गया है कि वैशाख माह में सूर्योदय से पूर्व उठकर भगवान विष्णु की पूजा करने वाले व्यक्ति से भगवान विष्णु अवश्य प्रसन्न होते है |



सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय बोले ये मंत्र


पुराणों में बताया गया है, कि वैशाख के माह में पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है | ऐसे में यदि आप नदी स्नान नहीं कर सकते तो, आप घर में स्नान करते समय पवित्र नदियों के नाम का उच्चारण करे | स्नान के पश्चात् सूर्यदेव को जल चढ़ाते समय आप वैशाखे मेषगे भानौ प्रात: स्नानं परायण:।, अध्याय तेहं प्रदास्यामि गृहाण मधुसूदन।। मंत्र का जाप करे |

इस तरह करे भगवान विष्णु की पूजा


आप सुबह जल्दी उठकर अपने कार्यो से निवृत होकर स्नान करे | फिर पूजाघर की साफ सफाई करे और भगवान विष्णु की पूजा करे | इसके लिए आप चावल, पीले रंग के पुष्प, मिठाई और धुप अर्पित करे | साथ ही एक दीपक भी जलाये | अब आप भगवान विष्णु की पूजा करते समय "ॐ नमो भगवते वासुदेवाये" मंत्र का जाप करे | इस प्रकार से पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है और अपनी कृपा अपने भक्तो पर बनाते है |


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर