Category Archives:  Spiritual

मानसिक रूप से काफी मजबूत होते है कुम्भ राशि के जातक, जानिए इनकी कुछ ख़ास बाते

Apr 29 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष कहता है की व्यक्ति के गहरे राज खोलने के लिए उसकी कुंडली और राशि ही काफी है | एक व्यक्ति की राशि उसके बारे में ऐसी कई जानकारी प्रदान कर देती है, जिसके बारे में वह खुद नहीं जानता | ऐसे में आज हम आपको कुम्भ राशि के जातको से जुडी कई रोचक जानकारी प्रदान करने जा रहे है |


कुम्भ राशि का स्वामी शनि होता है, इसी वजह से इस राशि के जातको पर शनि का प्रभाव देखने को मिलता है | इस राशि के जातक वैसे तो सुस्त स्वभाव के होते है, लेकिन मानसिक और वैचारिक रूप से काफी मजबूत होते है | इसके अलावा ये लोग न्यायप्रिय होते है |



कुम्भ राशि के जातक पतले और लम्बे होते है | इनका चेहरा बड़ा और सूंदर होता है | इनका गंभीर स्वभाव इनके चेहरे से ही झलकता है | इनका रंग सांवला होता है | इनकी ख़ास बात यह है की ये अपने व्यक्तित्व को लेकर कोई दिखावा नहीं करते है |

कुम्भ राशि के जातक स्थिर स्वभाव के होते है | यही वजह है कि ये दृढ निश्चयी होते है, ये जिस काम को करने की ठान लेते है | उसे हर हाल में पूरा करके ही दम लेते है | ये आत्मविश्वास से भरे हुए और आत्मचिंतन से घिरे व्यक्ति होते है | ये लोग अपने और अपनों की बेहतरी के लिए किसी भी निर्णय को ले सकते है |

इस राशि के जातको को अपना निजी समय और अपना निजी स्थान बहुत पसंद होता है | ये अपने प्राइवेट जोन में किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं करते है | कई लोग इनकी बौद्धिक क्षमता के कायल होकर इनकी तारीफ करते है |

वैसे इस राशि के जातको में सहानुभूति, संवेदनशीलता और दोस्ताना जैसे कई गुण पाए जाते है | परन्तु अक्सर अपने में ही खोये रहना इनके लिए मुसीबत बन जाता है | इसी वजह से लोग इनसे दूर होने लगते है और अपने निर्णयों को लेने में किसी की राय को महत्व ना देना भी लोगो की नाराजगी का कारण बनता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर