Category Archives:  Spiritual

जीवन में जब भी आये संकट तो अवश्य करे जाप, रामचरित मानस की इन चौपाइयों का...

Apr 29 2020

Posted By:  Sunny

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस का हमारे हिन्दू धर्म और सभ्यता में विशेष महत्व है | ऐसा बताया जाता है कि रामचरित मानस की चौपाईपों में अद्भुत शक्ति है, जो मनुष्य के दुःख दर्द को दूर कर सकती है | अक्सर देखा जाता है कि मनुष्य के जीवन में दुःख दर्द आना जाना लगा रहता है, लेकिन कई बार कुछ ऐसा होता है की व्यक्ति का जीवन केवल दुखो से भरने लगता है | वैसे अपने दुःख दर्द से निजात पाने के कई उपाय है, लेकिन आज हम आपको रामचरित मानस की कुछ अद्भुत चौपाइयों के बारे में बताने जा रहे है | जो बेहद ही उपयोगी और चमकत्कारी है, इनके जाप से मनुष्य के जीवन से बड़े से बड़े दुःख दूर हो सकते है |


रोगो से मुक्ति

राम कृपा नाशहि सव रोगा। 
जो यहि भाँति बनहि संयोगा।।

यदि आप बीमारियों और रोगो से मुक्ति पाना चाहते है और चाहते है कि आपकी रोगो से सुरक्षा हो | तो आप इस मंत्र का जाप अवश्य करे |



जब कोई न हो मदद के लिए

मोरे हित हरि सम नहि कोऊ। 
एहि अवसर सहाय सोई होऊ।।

जीवन में ऐसे कई मोड़ आते है, जब हम किसी मुसीबत में फंस जाते है | और हमारी मदद करने वाला भी कोई नहीं होता है | यदि आपके साथ भी कभी ऐसी स्थिति बने तो इस चौपाई का जाप अवश्य करे |

संकट से छुटकारा

राजीव नयन धरे धनु सायक। 
भक्त विपत्ति भंजन सुखदायक।।

यदि आप जीवन में चल रही विपत्तियों और संकटो से छुटकारा पाना चाहते है, तो आप इस चौपाई का जाप अवश्य करे |


घर परिवार की सुख शांति

हरन कठिन कलि कलुष कलेसू। 
महामोह निसि दलन दिनेसू।।

वैसे घर परिवार में विवाद होना कोई नयी बात नहीं है, लेकिन यदि स्थिति बहुत ज्यादा खराब है और हर दिन विवाद होते है | तो आप इस चौपाई का जाप करे |

मनोकामना पूर्ति

कवन सो काज कठिन जग माही। 
जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।

मनुष्य की कई कामनाये होती है, जो कई बार पूरी नहीं हो पाती है | ऐसे में अगर आपकी कोई ख़ास मनोकामना है और वो पूर्ण नहीं हो पा रही है, तो आप इस चौपाई का जाप रोजाना करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर