Category Archives:  Spiritual

नहीं टिक रहा धन तो घर में स्थापित करे माँ लक्ष्मी की चरण पादुका, जानिए इसके लाभ और नियम

May 01 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में माँ लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है | लक्ष्मी माता धन-धान्य और वैभव की की देवी है | जिस किसी भी व्यक्ति पर माँ लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे अपने जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है | यही वजह है कि लोग माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते है | आज हम आपको ऐसा ही एक चमत्कारी उपाय बताने जा रहे है |




माँ लक्ष्मी की चरण पादुका


माँ लक्ष्मी की चरण पादुका को बहुत ही प्रभावी बताया जाता है | बताया जाता है कि माँ लक्ष्मी की चरण पादुका को पूजाघर में रखना चाहिए और घर में तिजोरी में या धन रखने के स्थान पर रखना चाहिए | इससे माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का स्तर भी बढ़ने लगता है | बता दे माँ लक्ष्मी वहीँ आकर्षित होती है, जहाँ सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है |

चरण पादुका के 16 शुभ चिन्ह
लक्ष्मी माँ की चरण पादुका अष्ट धातु से बनी होती है | इसके अलावा माँ लक्ष्मी की चरण पादुका पर 16 चिन्ह बने होते है, अर्थात प्रत्येक चरण पर 8 चिन्ह | इसी वजह से माँ लक्ष्मी को अष्ट लक्ष्मी कहा जाता है | ये 16 चिन्ह 16 कलाओ के प्रतीक है, जो माता को षोडशी कहलवाती है | माता की 16 कलाएं इस प्रकार है अन्नमया, प्राणमया, मनोमया, विज्ञान या, आनंदमयी, अतिशयिनी, विपरिनाभिमी, संक्रमिनी, प्रभाव, कुंथिनी, विकासिनी, मर्यदिनी, सन्हालादिनी, आह्लादिनी, परिपूर्ण और स्वरुपवस्थित हैं |

चरण पादुका के लाभ
  • अष्ट धातु से मिलकर बानी चरण पादुका बेहद शुभ मानी जाती है, ये सकारात्मकता के प्रवाह को बढाती है |
  • इसे घर में स्थापित करने से धन के आवक के साथ सुख शांति भी बढ़ती है |
  • कार्यक्षेत्र पर स्थापित करने से लाभ बढ़ने लगते है |
  • दूकान पर रखने से ग्राहकों और बिक्री बढ़ने लगती है |
  • घर में स्थापित चरण पादुका के प्रभाव से परिवार में सकारात्मकता बढ़ती है |
  • घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर होने लगती है 
  • घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर