Category Archives:  Spiritual

कैसे होते है मई में पैदा होने वाले लोग, जानिए इनके गुण, दोष और स्वभाव की बाते

May 02 2020

Posted By:  Sunny

व्यक्ति जिस माह में जन्म लेता है, उसका बहुत महत्व होता है | बिना माह, तारिख और साल के व्यक्ति की उम्र का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है | ज्योतिष के अनुसार जिस माह में व्यक्ति जन्म लेता है, उस माह का उसके जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है | व्यक्ति के जन्म के माह से भी उसके बारे में कई बातें पता लगायी जा सकती है | ऐसे में आज हम मई माह में पैदा होने वाले लोगो के बारे में बाते करने जा रहे है |



  • मई माह में पैदा होने वाले लोगो की कल्पनाशक्ति गजब की होती है | इस माह में जन्म लेने वाले लोग बहुत विचारवान व्यक्ति होते है | ये अपने विचारो को लेकर भी पूरी तरह स्पष्ट होते है |

  • ये लोग किसी भी पार्टी की जान होते है | खुद को लोगो के बीच चर्चा का विषय बना रहना इन्हे ख़ासा पसंद होता है | ये जोशीले होते है |

  • ये लोग अपने दिमाग से जयदा दिल की सुनते है, इनका महत्वकांक्षी स्वभाव होता है, साथ ही इन्हे सपने देखना बहुत पसंद होता है |

  • ये किसी काम में जल्दी ही ऊबने लगते है | इन्हे किसी के दबाव में रहना बिलकुल पसंद नहीं होता है | यही वजह है की ज्यादा कहीं टिकते नहीं है |

  • जिद्दीनपन, गुस्सा और कठोरता दिखाना इनके नकारात्मक पहलुओं में आता है | कई बार ये पहलु इनकी असफलता के कारण बनते है |

  • इन लोगो को अपने जीवन में आगे बढ़ना है, तो पहले अपने नकारात्मक पहलुओं को सुधारने की जरूरत है, तभी इन्हे मंजिल मिल सकती है |

  • मई में जन्म लेने वाले अधिकतर लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते है, बता दे शुक्र रोमांस और काम वासना का प्रतीक है | यही वजह है कि ये लोग रोमांटिक होते है, वैसे ये अपने अपोजिट जेंडर से जल्दी घुलते मिलते नहीं है |

  • इन लोगो को कला और साहित्य से जुडी चीजों में बहुत इंटरेस्ट होता है | इन्हे फिल्मे देखना बहुत पसंद होता है |

  • इनके करियर की बात करे तो ये लोग सिनेमा, सिंगिंग, बैंकिंग, प्रॉपर्टी और मीडिया जैसे क्षेत्रो में अपना करियर बनाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर