Category Archives:  Spiritual

राशिफल 4 मई 2020: इन राशियों पर मेहरबान है महादेव, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 03 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप ताजगी से भरा महसूस करेंगे | आज आप घर पर कोई पुरानी किताब पढ़ सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिनशुभ है, आपको आज शुभ लाभ मिलने वाले है | व्यापार से जुड़े लोगो को अपने प्रयासों का पूरा फल मिलेगा | 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार के साथ वव्त बीतने से आप परिवार की जरूरतों को ध्यान मिलाएंगे | व्यापार के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा | आपकी सेहत एकदम मजबूत रहेगी | दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन में आपको थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपके भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा, जिस वजह से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है | आज अपने कुछ कामो में आपको अधिक प्रयास करने पड़ेंगे | आपको सरकारी क्षेत्र से अच्छा लाभ होने वाला है | आपका दाम्पत्य जीवन में आपको नयी खुशियां मिलेगी | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन फलदायक रहेगा | आपका अटका हुआ धन प्राप्त होने वाला है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी | कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ आपके स्थान को मजबूत करेगी | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | आज जीवनसाथी की तबियत खराब हो सकती है, आप थोड़े चिंतित हो सकते है | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा | आपके कुछ जरुरी काम जल्द ही पुरे होने वाले है, जिससे आपको राहत मिलेगी | संतान को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है | आपको परिवार के बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा | जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है | 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिनमान कमजोर है | सेहत में गिरावट होने से आपके किसी काम में रुकावट आ सकती है | नौकरीपेशा जातको के लिए थोड़ा ठीक रहेगा | ऑफिस में काम कम रहेगा, जिससे आप जल्दी फ्री हो जायेंगे | आज आपका कोई दोस्त मुसीबत की घड़ी में आपसे मदद मांग सकता है | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | जीवनसाथी को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिससे पुरे परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा | आज आपको भौतिक सुख सुविधा की कोई चीज खरीद सकते है | प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातको को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू | 
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपके बॉस भी आपसे प्रसन्न होंगे | आपको अपने काम और परिवार में तालमेल बैठने की जरूरत है, अन्यथा तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है | परिवार में किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ने से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | कुछ कामो में आपको भाग्य का साथ मिलेगा | परिवार में अचानक कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है  | ऑफिस में आज आलस्य महसूस कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आपको किसी अनजानी चीज को लेकर भी सता सकता है | नौकरीपेशा जातको को आज आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, किसी भी मौके को हाथ से ना जाने दे | आपको अपने दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है | 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन खुशुमा रहेगा | कामो में मिले शुभ नतीजों से आप प्रसन्न होंगे | आज ऑफिस में कोई सहकर्मी आपकी मदद करेगा | आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी समस्या का हल निकल सकते है | आज आप जीवनसाथी अच्छा समय बिताएंगे | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपका दिन अन्य दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा | आपको अपनी परेशानियों से छुटकारा पाने का समय मिलेगा, जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेंगे | आपको दाम्पत्य जीवन में किसी भी गलतफहमी को पनपने नहीं देना चाहिए, इससे रिश्ते बिगड़ सकते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर