Category Archives:  Spiritual

राशिफल 5 मई 2020: आज इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 04 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा | आज किसी बात को लेकर आप विचारो में खोये रहेंगे | ऑफिस के किसी काम में कमी की वजह से आपको बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है | आज आपको जीवनसाथी की बुद्धिमता का परिचय मिलेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | व्यापार में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | आज कुछ कामो पर उम्मीद से अधिक धन खर्च होने के आसार है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | काम के सिलसिले में दिन बढ़िया रहेगा, लेकिन आज ऑफिस में आपको विरोधियों से सावधान रहना चाहिए | आज आपकी सेहत में भी सुधार आएगा | परिवारजनों के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आपका दिन शुभ है | आज के दिन पुराने दोस्त से बात कर सकते है, आप पुरानी यादो को ताजा करके अच्छा महसूस करेंगे | जो लोग सिंगल है, वो किसी में रूचि ले सकते है | आपको कामो में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतरता बनाये रखने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज आपको स्वादिष्ट पकवान खाने का मौका मिलेगा | ऑफिस के काम में सहकर्मी की मदद से आप कृतज्ञ महसूस करेंगे | परिवार में किसी काम को शुरू करने के मामले आप सभी सदस्यों से राय ले सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप ताजगी और ऊर्जा से भरे रहेंगे | जिस वजह से कामो में भी आप फुर्ती दिखाएंगे | आज आप अपने समय को उपयोगिता में बदलने पर ध्यान देंगे | व्यापारी वर्ग के लिए दिन शुभ हैं, अच्छा मुनाफा होने वाला है | दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी बात को लेकर आप चिंता से घिरे रहेंगे, आप किसी भी व्यर्थ की चिंता से बचे | आज परिवार का बुजुर्ग सदस्य आपको कोई अच्छी सीख दे सकता है, आपको गौर करना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू | 
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा | आपके कुछ अटके हुए काम भी पुरे होने वाले है, आप अच्छा महसूस करेंगे | आज आपके व्यापार को अचानक गति मिलने वाली है | परिवार में चल रहा कोई विवाद आपके प्रयासों से दूर होने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | हालाँकि दिन के बाद आपकी स्थिति सामान्य होने लगेगी | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में काम में मन नहीं लगा पाएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपकी आर्थिक स्थिति में शुभ बदलाव आने वाला है | आमदनी अच्छी होगी, लेकिन कुछ खर्चे भी ध्यान खींच सकते है | आपको आज सर्दी जुखाम जैसी समस्या हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप अपने व्यापार के लिए कुछ नयी योजनाए बना सकते है | परिवार का सुखपूर्ण माहौल आपको सुख प्रदान करेगा | ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे | आपको अपने खर्चो को नियंत्रण करने पर विचार करना चाहिए |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा | आपको सरकारी क्षेत्र से कोई बाद लाभ होगा, जिसकी ख़ुशी आप जाहिर करेंगे | प्रेम जीवन में आज आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, आपको धैर्य से काम लेना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर