Category Archives:  Spiritual

राशिफल 7 मई 2020: आज इन राशियों के दूर होंगे दुःख, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 06 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे | आपके कुछ कामो में जीवनसाथी से मदद मिलने वाली है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | व्यापार के मामले में दिन सामान्य रहेगा | आपकी सेहत अच्छी रहेगी और दाम्पत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | ऑफिस में थोड़ा काम अधिक रहेगा, जिससे आप शाम को थकान महसूस करेंगे | परिवार के खुशनुमा माहौल से आप प्रसन्न होंगे | जिन जातको के दाम्पत्य जीवन में तनाव चल रहा था, उन्हें राहत मिलने वाली है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाम में मिले प्रयासों से आप प्रसन्न होंगे | आज आप कुछ नया सीखने को लेकर उत्सुक होंगे | आज आप संतान के साथ अच्छा समय बिताएंगे | आपको प्रेम जीवन में क्रिएटिव रहने का फायदा मिलेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज बेहतरीन नतीजे मिलने वाले है, ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत होगी | आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे साथ ही आप उनकी जरूरतों पर भी ध्यान देंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आपका दिन शुभ है | आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | कहीं निवेश करने के बारे में सोच सकते है, अच्छा होगा अगर आप जानकार की मदद ले | आज शाम के समय आपको जीवनसाथी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | आज आप धन कमाने के नए स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाएंगे | परिवार में आपके प्रेम विवाह की बात को आगे बढ़ाने के लिए दिन शुभ है | आज आपके शत्रु आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपके बॉस आपकी कार्यक्षमता की प्रशंसा करेंगे | आज परिवार में पूर्वजो को लेकर कुछ बाते होगी, आप उन्हें याद करके प्रसन्न होंगे | आज के दिन आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू | 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते है, आपको धैर्य का परिचय देना चाहिए | आज किसी रिश्तेदार से आपको काम की सलाह मिलने वाली है | खर्चो में वृद्धि होने से मन परेशान हो सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपके लिए दिन शुभ है | घर के सदस्य से मिली खुशखबरी आपका दिन बना देगी | आज ऑफिस में आपके शत्रु आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | आज आप घर के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन सुखपूर्ण रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका मन आध्यात्म की ओर आकर्षित होगा | आप दान पुण्य कर सकते है, आपको आत्मिक सुख की अनुभूति होगी | कार्यक्षेत्र में आपकी योजना सफल होने वाली है | आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | प्रेम जीवन वालो को अच्छे नतीजे मिलेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन थोड़ा कमजोर है | आपकी सेहत खराब हो सकती है, आपको ध्यान रखने की जरूरत है | किसी दोस्त से मिलकर आप अच्छा महसूस करेंगे | आज काम के सिलसिले में किसी से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, आपको इससे बचना चाहिए |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आपके कार्यो को लेकर समाज में लोग आपकी तारीफ करेंगे | संतान से आप प्रसन्न रहेंगे | आज जीवनसाथी के साथ रिश्तो को लेकर आप भावुक हो सकते है | आपको अपनी भावनाओं पर काबू करना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर