Category Archives:  Spiritual

गुरुवार के दिन कर ले ये ख़ास उपाय, मिलेगा मनपसंद जीवनसाथी, खुशियों से भरेगा जीवन

May 06 2020

Posted By:  Sunny

हमारे हिन्दू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक वार किसी ना किसी देवी या देवता को समर्पित है | इसी तरह गुरुवार श्रीहरि विष्णु को समर्पित है | ऐसा बताया जाता है कि गुरुवार के दिन यदि सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा की जाए और उनसे जुड़े उपाय किये जाए तो भगवान की कृपा अवश्य बनती है | आज आपको भगवान विष्णु से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे है, जिनसे आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा पा सकते है | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |

विवाह में बाधा


यदि आपको अपने विवाह के होने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | हर दिन कोई नयी परेशानी आपके सामने आ जाती है | या फिर आपको मनपसंद जीवनसाथी नहीं मिल रहा है, तो ये उपाय आपके लिए है | इसके लिए आप गुरुवार के दिन स्नान करने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिला ले | फिर इससे स्नान करते समय आप "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः" इस मंत्र का जाप करे | आपकी परेशानी शीघ्र ही समाप्त हो जाएगी |



गुरु दोष


यदि आप कुंडली में गुरु दोष से पीड़ित है, तो आपको ये उपाय अवश्य करना चाहिए | इसके लिए आप गुरुवार के दिन श्रीहरि को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाए | साथ ही इस दिन आप पीली वस्तुओ जैसे पीले वस्त्र, गुड़, पीली दाल, हल्दी, गाय का घी आदि दान करे |

आर्थिक कमी


यदि आपको आर्थिक कमी का सामना करना पड़ रहा है, तो आप यह उपाय करे | इसके लिए आप गुरुवार की शाम को केले के पेड़ के पास एक दीपक जलाये और बेसन की मिठाई का भोग लगाए | इसके अलावा इस बात का ध्यान रखे कि इस दिन आप किसी को उधार धन ना दे | इससे स्थिति और बिगड़ने लगेगी |

अशांति और दुःख


यदि आपके परिवार में तनाव और अशांति का वातावरण है, तो आप यह उपाय करे | इसके लिए आप गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करे | फिर पुरे परिवार के साथ मिलकर भगवान विष्णु की पूजा करे | इसके बाद आप इस पीली खीर बनाये और उसका दान करे | इससे परिवार में सुख शांति बनी रहती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर