Category Archives:  Spiritual

क्या आपकी हथेली में है ये निशान, जो लाते है मान-सम्मान और धन-दौलत...

May 07 2020

Posted By:  Sunny

हमारी हथेलियों में बनी रेखाएं सीधे हमारे भाग्य से जुडी होती है | ये हमारे भविष्य, भूत और वर्तमान के बारे में कई बाते बताती है | हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं और हथेली में बने निशानों के बारे में विस्तार से बताया गया है और इनके प्रभाव के बारे में भी बताया है | इन्ही निशानों में कुछ ऐसे निशान भी होते है, जो धन दौलत का प्रतीक होते है | ज्योतिष में शुक्र और गुरु को धन का ग्रह कहा गया है. शुक्र विलासिता लाता है तो गुरु धन |
आज हम आपको ऐसे ही कुछ रेखाओं और निशानों के बारे में बताने जा रहे है |


-> हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी की हथेली में शुक्र पर्वत ऊँचा होता है, तो वह व्यक्ति धनी होता है | ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में सभी तरह के भौतिक सुख प्राप्त करता है |



-> जिस व्यक्ति की हथेली में शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान बना होता है, उस व्यक्ति का विवाह धनी परिवार में होता है | इसके अलावा यदि गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है, तो वह व्यक्ति विवाह के बाद सम्पन्नता प्राप्त करता है |

-> हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि कलाई पर यदि मणिबंध पर 3 स्पष्ट रेखाएं बनती है तो वह व्यक्ति के धनवान और भाग्यशाली होने का परिचय देती है | बताया जाता है कि मणिबंध रेखा पिछले जन्म के कर्मो के आधार पर बनती है |

-> ज्योतिष के अनुसार यदि मणिबंध से निकलकर कोई रेखा सीधे शनि पर्वत तक जाती है, तो वह व्यक्ति धनवान और भाग्यशाली होता है |

-> हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि भाग्य रेखा पर त्रिकोण का निशान बनता है, तो वह व्यक्ति अचल सम्पत्ति प्राप्त करता है |

-> मस्तिष्क रेखा पर यदि त्रिकोण का निशान बनता है, तो वह व्यक्ति पैतृक संपत्ति का मालिक बनता है |

-> यदि किसी व्यक्ति की हथेली में दो सूर्य रेखा बनती है, तो वह व्यक्ति समाज में खूब मान सम्मान प्राप्त करता है |

-> यदि किसी की हथेली में भाग्य रेखा सूर्य रेखा से मिलती है, तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में अचानक धन की प्राप्ति होती है |

-> हथेली में बना मछली का निशान धनलाभ लता है और यदि यह निशान चंद्र पर्वत पर हो तो विदेश से लाभ की प्राप्ति को दर्शाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर