Category Archives:  Spiritual

शनिवार के दिन दिख जाए ये 3 चीजे तो समझ ले बरसने वाली है शनिदेव की कृपा

May 08 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म से संबंध रखने वाले व्यक्ति जानते है कि सप्ताह का प्रत्येक दिवस अलग अलग देवी ददेवताओ को समर्पित है | प्रत्येक वार को विशिष्ट देवी या देवता की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होता है | जिस प्रकार सोमवार महादेव को और शुक्रवार माँ लक्ष्मी को समर्पित है | उसी तरह शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है |
शनिदेव का नाम आते ही, लोग भय खाने लगते है, लेकिन असल बात को यह है, कि जो अच्छे कर्म करते है | उन्हें शनि देव से डरने की आवश्यकता नहीं है | 


वैसे पापियों और अधर्मियों के लिए शनिदेव में जितना क्रोध है, उतना ही अपने भक्तो और अच्छे कर्म करने वालो के लिए दयाभाव है | ऐसा बताया जाता है कि जब शनिदेव किसी से प्रसन्न होते है, तो उसे विभिन्न प्रकार से संकेत देते है | आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतो के बारे में बताने जा रहे है, जो यदि आपको शनिवार के दिन दिख जाए तो समझ ले आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है |



भिखारी का आना

 
शनिवार के दिन यदि सुबह के समय आपके द्वार पर भिखारी आये तो ये जान ले कि ये शुभ संकेत है | ऐसे में आप उसे किसी ना किसी वस्तु का दान अवश्य दे | इससे आप पर शनिदेव की कृपा सदा बनी रहती है | ध्यान रहे इस दिन आये भिखारी को डांट डपटकर भगाना आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है |

सफाई कर्मचारी का दिखना


शनिवार के दिन सफाई कर्मचारी का दिखना शुभ माना जाता है | यदि आपको भी सुबह अपने घर के बाहर सफाई कर्मचारी नजर आया है, तो ये जान ले कि आपको आज के दिन कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है | आप हो सके तो इस दिन उस सफाई कर्मचारी को कुछ दान अवश्य करे |

काला कुत्ता


शनिवार के दिन आपको घर से निकलते समय काला कुत्ता नजर आये तो समझ ले आज आपके लिए दिन शुभ साबित होने वाला है | आपको इस दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने वाली है | बता दे काला कुत्ता शनिदेव से संबंध रखता है | ऐसे में आप उसे कुछ अवश्य खिलाये |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर