Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 मई 2020: वक्री शनि से राशियों पर प्रभाव, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 11 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में आज परिवर्तन आएगा | आज ऑफिस में नया प्रोजेक्ट हाथ में आने से ख़ुशी महसूस करेंगे | आपके परिवार में सुख का माहौल रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सुख रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा | लम्बे चल रहे मानसिक तनाव से आपको मुक्ति मिलने वाली है | कामकाज के मामले में दिन कमजोर है, किसी से झड़प हो सकती है | दाम्पत्य जीवन के मामले में माता पिता कुछ सलाह दे सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | आपको अच्छा फायदा होने वाला है, लेकिन किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते है | कोई दोस्त आपसे कोई मदद मांग सकता है | गृहस्थ जीवन में तनाव अचानक से बढ़ सकता है | असंतुलित भोजन स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आपको किसी काम में सहकर्मियों की मदद मिलने वाली है, जिससे काम जल्दी निपटा लेंगे | परिवार का माहौल सुख भरा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज जीवनसाथी कुछ बाते कह सकता है, जो आपको भविष्य को लेकर सोचने पर मजबूर करेगी | खर्चो में कमी आने से आप थोड़े तनावमुक्त नजर आएंगे | दाम्पत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए आपको कदम उठाने चाहिए |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपका कोई सरकारी काम आज पूरा होने वाला है | शाम के समय परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है, आपको ध्यान देना चाहिए | जो जातक प्रेम में है, वो प्रिय को खुश करने के प्रयास में रहेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | परिवार के साथ बैठकर आप किसी विषय पर चर्चा कर सकते है | व्यापार में स्थिति पक्ष में नहीं है, हल्का नुकसान होने की आशंका है | दाम्पत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन शुभ है, आपमें प्रेम बढ़ेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन सामान्य रहेगा | आज बच्चे किसी बात को लेकर इच्छा जाहिर कर सकते है | आज के दिन आप कहीं भी धन निवेश ना करे, स्थिति सही नहीं है | प्रेम जीवन में अचानक किसी बात की वजह से नीरसता का भाव पैदा हो सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी कोई भी मेहनत आज बेकार नहीं जाएगी | परिवार में लम्बे समय से चल रहा विवाद आज समाप्त होने वाला है | आप अपने भविष्य को लेकर नयी योजनाए बना सकते है | गृहस्थ जीवन में हल्का तनाव रहेगा, हालाँकि स्थिति काबू में रहेंगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | ऑफिस में आपके काम की प्रसंशा होगी | परिवार के साथ लम्बे समय बाद समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | जीवनसाथी के साथ किसी ख़ास मुद्दे पर बात करने से स्पष्टता बढ़ेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन बढ़िया रहेगा | आपको आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है, जिससे आप प्रसन्न होंगे 
| आपको जरुरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, आप अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखे | दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा | आपके कार्यो में मिली सफलता इसका प्रमाण देगी | किसी सामाजिक काम में आप योगदान दे सकते है, इससे समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी | जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव आज दूर होने वाला है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर