Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 मई 2020: आज इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 13 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा है | कामकाज में आप मन लगाकर काम करेंगे | आमदनी में वृद्धि होने से आप प्रसन्न होंगे | दाम्पत्य जीवन में जो तनाव की स्थिति, उसे दूर करने के लिए आपको प्रयास करने की जरूरत है | आपकी सेहत मजबूत रहेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | धार्मिक कामो में आज आपका मन लगेगा | आज किसी मामले में दोस्त की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे | परिवार के साथ वक़्त बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे | दाम्पत्य जीवन में रोमांस और प्रेम बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिनमान ज्यादा ठीक नहीं है | कामकाज को लेकर आप तनाव ले सकते है | ऑफिस में विरोधी आपके काम में रुकावट पैदा कर सकते है | शाम के समय दोस्त के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप आत्मविश्वास भरे रहेंगे | अपने कामो में फुर्ती दिखाएंगे, जिससे बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे | आज आपकी कोई मेहनत बेकार नहीं जाएगी | समाज में आपके कार्यो के चलते आपकी छवि मजबूत होगी | जो दाम्पत्य जीवन बीता रहे है, उनके लिए दिन शुभ है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन चुनौती भरा रहेगा | आपको आज सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है | आज किसी काम में अचानक पैदा हुयी अड़चन से आप थोड़े परेशान हो सकते है | परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा, पिताजी के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापार में हल्की तेजी देखने को मिल सकती है | नींद पूरी ना होने की वजह से ऑफिस में आलस्य महसूस करेंगे | आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम और शांति से भरा रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | कामो में सफलता मिलने से आप हर्षित होंगे | ऑफिस में आपको स्थिति मजबूत करने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है | जो लोग प्रेम जीवन में है, उनके लिए दिन शुभ है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | मन में कई तरह के विचार उत्पन्न हो सकते है, अच्छा होगा आप जो महत्वपूर्ण है, उन्हें ही प्राथमिकता दे | आज परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ने की सम्भावना है, आपको ध्यान देने की जरूरत है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपका दिन शुभ है | अपने खानदानी व्यवसाय में आप कुछ नए तरीके अपना सकते है | आज किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात करके अच्छा महसूस करेंगे | आज आपके विरोधी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | हालाँकि सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा है | अपने कामो को लेकर आप थोड़े बिजी रहेंगे, जिससे आपके कई काम निपट जायेंगे | जो जातक नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, उन्हें थोड़ा सब्र करने की जरूरत है | अभी स्थितियां अनुकूल नहीं है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | खर्चो में अचानक वृद्धि से बजट बिगड़ सकता है, आपको सूझबूझ से काम लेना होगा | जीवनसाथी से किसी निर्णय को लेकर राय लेना सही साबित होगा, इससे आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे | प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज किसी सरकारी काम में आपको जानकार की मदद मिलने वाली है | हालाँकि किसी निजी काम के चलते भागदौड़ करनी पड़ सकती है | किसी करीबी की बातो को दिल से लगाना आपको केवल दुःख देगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर