Category Archives:  Spiritual

ससुराल के लिए खतरनाक साबित होती है ऐसी आदतों वाली महिला, बनती है बर्बादी का...

May 13 2020

Posted By:  Sunny

किसी भी घर में सुख शांति को बनाये रखने के पीछे घर में रहने वाली स्त्री का बहुत बड़ा हाथ होता है | यदि स्त्री चाहे तो घर को आबाद कर सकती है और चाहे तो बर्बाद | आपने अक्सर लोगो को कहते सुना होगा कि  एक सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है, जहाँ तक है ये सही भी है | लेकिन कई बार एक पुरुष की असफलता और घर में दुःख दर्द का कारण भी महिला ही होती है | 


यदि आपके घर में भी ऐसी स्थिति बनी हुयी है, कलह की स्थिति बनी रहती है, तो आपको कुछ बातो का ध्यान रखने की जरूरत है | आज हम आपको कुछ ऐसे कामो के बारे में बताने जा रहे है, जो यदि आपकी पत्नी जाने अनजाने में करती है, तो सावधान हो जाए | क्योंकि उन्ही चीजों की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | 




सभी महिलाये पार्लर जाती है, सजने संवरने का अधिकार सबको है | लेकिन यदि आपकी पत्नी सामान्य की तुलना कुछ ज्यादा ही पार्लर जाती है | तो बता दे ये आपके लिए नुकसान देह है | इतना ही नहीं यदि आपकी पत्नी मंगलवार के दिन पार्लर जाती है या अपने बाल कटवाती है, तो ये अशुभ है | 


अक्सर कई महिलाये रात के समय सोते समय अपने गहने, मेकअप आदि हटाकर सोती है | लेकिन वहीँ कुछ महिलाये ऐसी भी होती है, हो रात के समय अपनी मांग से सिन्दूर को भी हटा देती है | सभी जानते है कि सिन्दूर सुहाग की निशानी है | ऐसे में उसे अपनी मांग से हटाना आपको किसी दुर्घटना का शिकार बना सकता है |


इसके अलावा महिलाये का गुरुवार के दिन अपने बाल धोना अशुभ बताया गया है | ऐसा माना जाता है कि  विवाहित महिला द्वारा गुरुवार के दिन बाल धोना पति की असफलता और मुसीबतो का कारण बनता है, ऐसे में आपको इसे रोकना चाहिए | 


घर की बहु को लक्ष्मी की उपाधि दी जाती है | ऐसा बताया जाता है कि सुहागिन महिलाओं को काले रंग के कपडे नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि काला रंग अशुभ माना जाता है | इतना ही नहीं काला रंग घर परिवार में नकारात्मकता को भी बढ़ाता  है | ऐसे में आप इस बात का ध्यान रखे तो ये आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर