Category Archives:  Spiritual

अपनी राशि के अनुसार जानिए आप में है कौनसी बुराई, अब खुलेगा राज

May 14 2020

Posted By:  Sunny

राशि चक्र में कूल 12 राशियाँ होती है और प्रत्येक राशि की अपनी कोई ना कोई खासियत होती है | भिन्न भिन्न गुण और दोष होते है | यही वजह है कि ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति की राशि के अनुसार उस व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार भूत और भविष्य के बारे में कई बाते पता लगायी जा सकती है | ऐसे में आज हम आपको राशियों के दोषो के बारे में बात करने जा रहे है | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में क्या ख़ास है | 


मेष:- इस राशि के जातक गुस्सैल किस्म के होते है, ये छोटी छोटी बातो पर अपना नियंत्रण खो देते है | इनका सबसे बड़ा दुश्मन इनका गुस्सा ही होता है | 

वृषभ :- इस राशि के जातक बड़े ही पजेसिव किस्म के होते है | ये काफी ईर्ष्यालु और जिद्दी किस्म के व्यक्ति होते है | 



मिथुन:- ये काफी मूडी किस्म के होते है | पल पल में इनका मूड बदलता रहता है, जिसका असर इनके वैवाहिक या प्रेम जीवन पर भी पड़ता है | 

कर्क:- ये लोग छोटी छोटी बातो को दिल से लगाकर बैठ जाते है | इनके दिमाग में हमेशा नकारात्मक विचार ही घूमते रहते है  | 

सिंह :- ये लोग हमेशा दुसरो को नीचा दिखाना पसंद करते है | इनमे घमंड खूब होता है | दुसरो पर हुकुम चलाने में ये अपनी शान समझते है | 

कन्या :- ये लोग दुसरो को गलती के लिए जल्दी माफ़ नहीं करते है | इसके अलावा बात-बात पर झगड़ने की इनकी आदत होती है  | 

तुला :- ये लोग अपने जीवन के छोटे छोटे निर्णयों  में भी दुसरो पर निर्भर रहते है | इनमे विचारो को लेकर भी अस्थिरता होती  है | 

वृश्चिक:- इन्हे दुसरो की कोई भी बात जल्दी बुरी लग जाती है, और फिर ये उसका बदला लेने के लिए लालायित रहते है | 

धनु:- ये लोग कुछ भी बोलने से पहले कुछ सोचते समझते नहीं है | ये अक्सर अपनी बातो से लोगो का दिल दुखाते है | 

मकर:- ये लोग अक्सर दुसरो की बेइज्जती करते है | इन्हे सिर्फ अपनी फिक्र होती है. दुसरो की भावनाये इनके लिए मायने नहीं रखती | 

कुम्भ:- इन्हे लोगो से दुरी बनाकर रखना सबसे अच्छा लगता है, इसीलिए इनके जयादा दोस्त नहीं होते है | कभी कभी ये कुछ ज्यादा ही हिंसक हो जाते है | 

मीन:- ये लोग अपने जीवन में हमेशा कन्फ्यूज ही रहते है | इसीलिए अक्सर दूसरे इनका फायदा उठा ले जाते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर