Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 मई 2020: आज इन 6 राशियों खुशियों की सौगात, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 14 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | आपके काम आज आपके प्रयासों से सफल होंगे | आज संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है | जीवनसाथी किसी चीज की डिमांड कर सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से पूर्ण रहेगा | 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | आप परिवार के साथ समय बिताएंगे, आप उनकी जरूरतों को सुनेंगे और उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे | सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है, आपको ख्याल रखने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज किसी काम के चलते लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए | ऑफिस में आप पर अचानक काम का भार बढ़ सकता है |  दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा है | आपको आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | खर्चो में बढोत्तरी होने की सम्भावना है, हालाँकि ये आमदनी के अनुकूल रहेंगे | जो लोग प्रेम जीवन में है, वे प्रिय से मन की कोई बात शेयर कर सकते है | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपके कामो में फुर्ती को देखकर बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे | लम्बे समय से अटका हुआ कोई सरकारी काम आज पूरा होने वाला है | हालाँकि दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन कमजोर है, तनाव बढ़ने की आशंका है | 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके लिए दिन थोड़ा कमजोर है | आज अचानक कोई नयी मुसीबत सामने आ सकती है, आपको तैयार रहना चाहिए | जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, जिससे आप बुझे बुझे रहेंगे | स्वास्थ्य के मामले में आप तरोताजा रहेंगे | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी, आप आज कुछ नया सीखने की कोशिश में रहेंगे | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, अच्छा लाभहोने वाला है | परिवार के सदस्य किसी चीज को लेकर आपसे उम्मीद कर सकते है | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आज कुछ अधिक व्यस्त रहेंगे, हालांकि आप अधूरे काम भी पुरे कर लेंगे | आज पिताजी आपको परिवार से जुडी कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते है | दाम्पत्य जीवन में आप दोनों में समझ बढ़ेगी, आप एक दूसरे को समझेंगे | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में सहकर्मी आपसे मदद ले सकते है | आपकी बनाई कोई योजना अचानक से रूक सकती है | किसी मामले में आज आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में तकरार होने की सम्भावना है | 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपको सफलता मिलेगी | जो लोग प्रेम जीवन में है, उन्हें आनंद के पल बिताने को मिलेंगे | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह की बात चल सकती है | 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | ऑफिस में आज आपको अपनी बुद्धिमता का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, साथी आपके तारीफ करेंगे | आपका कोई पडोसी आपसे किसी मामले में राय ले सकता है | जीवनसाथी आज आपको कोई उपहार दे सकता है | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य तौर पर फलदायक साबित होगा | आपको अपने काम और परिवार में तालमेल बैठाने की जरूरत है | आपका कोई मित्र आपसे मन की कोई बात शेयर कर सकता है | आपका अटका हुआ धन आज प्राप्त होने वाला है, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर