Category Archives:  Spiritual

राशिफल 16 मई 2020: आज किसी को होगा लाभ तो किसी को हानि, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 15 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी, जिससे आपको राहत मिलेगी | आज आपको आमदनी के अतिरिक्त आय होने वाली है | परिवार की जिम्मेदारियों को आप निष्ठा से निभाएंगे | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको अपनी लग्न और मेहनत के चलते आज बड़ी सफलता मिलने वाली है | आज कुछ नए विचारो को आप किसी मित्र के साथ शेयर कर सकते है | जो लोग प्रेम जीवन में है, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपके किसी काम में कोई अड़चन आ सकती है, लेकिन अंत में काम हो जायेगा | आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण करने की जरूरत है | जीवनसाथी आपसे भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बाते कह सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको अपने मानसिक तनाव से दूर रहने की जरूरत है, तभी स्थितियां काबू में आएगी | परिवार के प्रति आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव जल्द ही दूर होने वाला है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपकी आमदनी में आज वृद्धि होने वाली है, इससे आप प्रसन्न होंगे | परिवार के साथ बैठकर आप भविष्य में कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते है | आपकी सेहत में आज सुधार आएगा | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | आपको अपने कार्यो में मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में आपको अपनी बुद्धिमता का उपयोग करने की जरूरत है | आज कुछ खर्चे आपका ध्यान खींच सकते है | विवाहित जातको का जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपका दिन आज ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज काम में मदद मिल सकती है, जिससे काम समय पर पूरा कर लेंगे | परिवार में आपके किसी काम को लेकर तारीफ हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर बहस होने की सम्भावना है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | आप घर की जिम्मेदारियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे, जिस वजह से घर में आपकी इज्जत भी बढ़ेगी | परिवार में नयी सम्पत्ति को खरीदने को लेकर बातचीत हो सकती है | आपका गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण और प्रेम से भरा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिसके चलते आपके कई काम आज जल्दी निपटा लेंगे | आज यदि सामाजिक कामो में आप योगदान दे तो अच्छा है | इससे समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन ठीक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा है | आप आमदनी में वृद्धि करने को लेकर आज विचारमग्न रहेंगे | कामकाम के सिलसिले में नयी योजनाए बनाने की जरूरत पड़ सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में आपको रिश्ते में समझदारी विकसित करने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आज परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे | जो लोग विवाहित है उन्हें अपने दाम्पत्य जीवन में मजबूती से डटे रहने की जरूरत है, क्योंकि परिस्थिति की यही मांग है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रूप से फलदायक सिद्ध होगा | अपने कुछ कामो में आपको अचानक से फल मिलने वाला है | ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे, जिससे आप थोड़े उत्साहित होंगे | जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर