Category Archives:  Spiritual

प्रेम से लेकर धन तक, हर चीज दिलाएंगे श्रीकृष्ण, बस कर ले ये उपाय

May 15 2020

Posted By:  Sunny

जब भी मनुष्य किसी संकट में पड़ता है, तो सबसे पहले उसे भगवान की ही याद आती है | क्योंकि हमारे जीवन में कई बार कुछ ऐसी मुसीबते आ जाती है, या हम कठिन परिस्थिति से घिर जाते है | या फिर मन कोई मुराद अधूरी रह जाती है | ऐसे में आज हम आपको श्रीकृष्ण से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे है, जिनको करने से आपके हर दुःख का समाधान हो जायेगा | केवल जरूरत है, तो सच्ची श्रद्धा की |

प्रेम की प्राप्ति


जीवन में प्यार सभी को चाहिए होता है | एक सच्चे जीवन साथी का साथ सभी को चाहिए होता है | ऐसे में कई बार कुछ ऐसी परिस्थितिया बन जाती है, जब प्रेम जीवन मुसीबत में घिरने लगता है | ऐसे में आप यदि ऐसी कोई मुसीबत से घिरे है, तो आप राधा कृष्ण मंदिर में जाये और श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगाए | इसके बाद अपने प्रिय का नाम लेते हुए राधा-कृष्ण को माला अर्पित करे | इससे आपकी मन की मुराद जल्द ही पूरी होगी |

दुश्मन से छुटकारा


प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ ऐसे लोग होते है, जो उसका बुरा चाहते है | कई बार ऐसे लोग जीवन में ग्रहण बन जाते है | ऐसे में आप यह उपाय करे | आप सूर्यास्त के बाद एक पीपल के पत्ते पर अष्टगंध स्याही और अनार की कलम से 'सर्व शत्रु नाशय' लिखे | फिर से जमीन में गाड़ दे | इससे आपके शत्रु आपका कुछ नहीं कर पाएंगे |



कर्ज से छुटकारा


यदि आप कर्ज के बोझ तले दबे है, तो श्रीकृष्ण आपकी मदद कर सकते है | इसके लिए आप पूर्णिमा के 8 दिन पहले एक कलश में काले तिल और मिश्री की चाशनी ले | फिर इसे आप पीपल के पेड़ को अर्पित करे | आप इस उपाय को अमावस्या तक 8 दिनों तक करे | ये उपाय आपको कर्ज से छुटकारा दिलवाएगा |

धन की कमी


यदि आपके जीवन में धन की कमी निरंतर बनी हुयी है, तो ये उपाय आपकी मदद कर सकता है | इसके लिए आप गाय के दूध की खीर बनाएं, साथ ही उसमें साबुत काली मिर्च और तुलसी का पत्ता भी मिलाए | इसके बाद आप मिश्रीयुक्त जल से श्रीकृष्ण का अभिषेक करे | इसके बाद आप खीर का कृष्ण जी को भोग लगाए |

सुखी वैवाहिक जीवन


यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति चाहते है, तो आप सूर्यास्त के बाद ये उपाय करे | इसके लिए आप तुलसी माता के सामने चन्दन की धुप जलाये और घी का दीपक प्रज्वलित करे | ये उपाय आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रास घोल देगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर