Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 मई 2020: इन 5 राशियों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 17 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि दोपहर के बाद खर्चो में अचानक वृद्धि हो सकती है | अचानक किसी बात की चिंता आपको सता सकती है | पिताजी आपको नयी जिम्मेदारी दे सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन आज प्रेम से भरा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने व्यापार में नयी योजनाओं को अपनाने के लिए कुछ कर सकते है | नौकरीपेशा जातक अपने काम पर आज ज्यादा ध्यान देंगे | जो लोग प्रेम जीवन में है, उन्हें आज प्रिय मन की कोई बात बता सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | आपको कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे, जिस वजह से आपकी आमदनी भी अच्छी होगी | आज कुछ खरीदने का मन हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी की तबियत का अचानक बिगड़ना चिंता का कारण बन सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा | इस वजह से आपके बिगड़े काम भी बनने वाले है | ऑफिस में आपकी तारीफ हो सकती है | आज दाम्पत्य जीवन की जिम्मेदारियों को निभाएंगे, जिससे आपके रिश्ते में प्रेम भी बढ़ेगा | जीवनसाथी उपहार भी दे सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य है | आज आपको ऑफिस में अधिक समय तक रुकना पड़ सकता है | आज परिवार में किसी का कड़वा व्यवहार आपको परेशान हो सकता है, आपको प्रेम से बात करने की जरूरत है | आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ है | आज आप किसी दोस्त से लम्बे समय बाद मिलकर खुश महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको को जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | प्रेम जीवन जीने वालो को आज जीवन के कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम में आप फंस सकते है, हालाँकि आप जल्द ही कोई रास्ता निकाल लेंगे | आप सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है | आज जीवनसाथी आपको किसी मामले में सलाह दे सकता है, आपको गौर करना चाहिए |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा | आज व्यापार में तेजी रहेगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | आज बच्चे किसी चीज को लेकर जिद कर सकते है, आप उसे पूरा करेंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में आपका रिश्ता और मजबूत होगा, आप एकदूसरे को समझेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन अच्छा है | आप परिवार के साथ समय बिताकर सुकून महसूस करेंगे | आपको परिवार से कुछ नयी बाते भी पता चल सकती है | आज किसी सामाजिक कार्य में योगदान कर सकते है | आपकी सेहत पहले के मुकाबले अच्छी रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | कार्यो में सफलता के चलते आज आप उत्साहित रहेंगे | पिताजी आपको कोई सीख दे सकते है, आपको गौर करने की जरूरत है | आप अपने जीवन से जुड़े कुछ बड़े निर्णयों को ले सकते है | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहतर रहेगा | आप अपने काम को लेकर ज्यादा फोकस्ड रहेंगे | आज आपको अपनी किसी परेशानी का हल मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन आप संभाल लेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिनमान कमजोर है | किसी बात को लेकर आप मानसिक तनाव ले सकते है, इसकी वजह से आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है | किसी काम में दोस्त की सलाह ले सकते है | जीवनसाथी आपके निर्णयों में साथ देगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर