Category Archives:  Spiritual

कलयुग में किसी चमत्कार से कम नहीं है जगन्नाथ पूरी मंदिर, विज्ञान भी है हैरान...

May 19 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में भगवान के अवतार और उनके चमत्कारों के बारे में बताया गया है | आज भी कुछ ऐसी जगह है, जहाँ हमे भगवान का चमत्कार देखने को मिलता है | हिन्दू धर्म में जगन्नाथ पूरी का बड़ा नाम है, ये चार धामों में से भी एक है | बता दे जगन्नाथ पूरी का मंदिर ओडिशा में स्थित है |


जगन्नाथ पूरी की यात्रा विश्व प्रसिद्ध है | हर साल लाखो की संख्या में भक्त इस मंदिर में दर्शन और यात्रा में शामिल होने के लिए आते है | आज हम आपको इस मंदिर से जुडी कुछ ख़ास बाते बताने जा रहे है | इन बातो को आज भी चमत्कार और रहस्य से भरी माना जाता है, क्योंकि विज्ञान के पास भी इसका जवाब नहीं है |

हवा के विपरीत ध्वजा


जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लगा ध्वज सदा हवा की उल्टी दिशा में लहराता है | विज्ञान के अनुसार कोई भी कपडा या झंडा हवा की दिशा में ही लहराता है | लेकिन यहाँ विज्ञान का ये नियम काम नहीं करता | मंदिर के शिखर पर लगा झंडा हमेशा हवा की उल्टी दिशा में ही लहराता है |



सुदर्शन चक्र का मुख 


इस मंदिर की अन्य खास बात है इसके शिखर पर मौजूद सुदर्शन चक्र | सबसे बड़ा सवाल यह है की इतने बड़े और कई टनभारी सुदर्शन चक्र को इतना ऊपर कैसे पहुंचाया गया होगा, जबकि उस समय ऐसा नामुमकिन था | इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि आप इसे किस भी दिशा से देखे, ये ऐसा प्रतीत होगा जैसे इसका मुख आपकी तरफ ही है |

लहरों का शोर 


जगन्नाथ पूरी का मंदिर समुद्र तट पर स्थित है | इसीलिए यहाँ हर समय लहरों का शोर सुनाई देता है, लेकिन जैसे ही आप मंदिर में प्रवेश करते है | लहरों का शोर बिलकुल सुनाई नहीं देता | ये अपने आप में रहस्य है |

ऊपर नहीं उड़ते पक्षी 


इस मंदिर की अन्य ख़ास बात यह है कि इसके ऊपर से कभी कोई हवाई जहाज नहीं गुजरता | इतना ही नहीं आज तक किसी पक्षी को इसके ऊपर से उड़ते नहीं देखा गया | देखा जाए तो "भगवान से ऊपर कोई नहीं होता" ये बात यहाँ सच हो जाती है |

कम नहीं पड़ता भोजन


मंदिर की ख़ास बात यह भी है कि यहाँ भक्तो के लिए जो भोजन पकता है, वह कभी कम नहीं पड़ता है | यहाँ 7 बर्तनो में भोजन पकता है, वह भी एक के ऊपर एक रख कर | इसमें हैरानी की बात यह है कि सबसे पहले उस बर्तन में भोजन पकता है, जो सबसे ऊपर है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर