Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 मई 2020: आज सावधान रहे इन 3 राशि वाले, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 19 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपके व्यवहार में थोड़ा बदलाव आने वाला है | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन ठीक रहेगा | आज अचानक किसी काम में अटक सकते है, आपको सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है | गृहस्थ जीवन ठीक रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, इससे आपके बॉस भी प्रसन्न होंगे | जो लोग प्रेम जीवन में है, वे आज कुछ नया कर सकते है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | आज आप स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा है | अपनी मेहनत से आप अपने आप को साबित करने की कोशिश में रहेंगे | आपके विदेश जाने के योग बन रहे है, वैसे अभी समय अनुकूल नहीं है | आपको अपने बढ़ते खर्चो पर ध्यान देने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, इसके चलते आपके अटके हुए काम भी बनने वाले है | आज किसी दोस्त से फ़ोन पर बात कर सकते है, आप अच्छा महसूस करेंगे | आज लम्बे समय बाद आप जीवनसाथी के साथ सुकूनभरे पल बिताएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा | आपको किसी जरुरी काम में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है | आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | परिवार की जिम्मेदारियों को आप पूरा करेंगे, इससे परिवार में आपकी इज्जत भी बढ़ेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम को लेकर पूर्व में की गयी मेहनत जल्द ही रंग लाने वाली है | आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने से आप कुछ खरीददारी भी कर सकते है | जो जातक अविवाहित है, उनके विवाह की बात चल सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | आज आप किसी मामले भावनाओं में उलझ सकते है, अच्छा होगा आप दिमाग से काम ले | आज ऑफिस में आपके विरोधी सक्रीय है, आपको सावधान रहना चाहिए | जीवनसाथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर होगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति सम्भल जाएगी | कामकाज के मामले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपके मन में कई विचार आएंगे | कामो के भार के चलते आपको प्राथमिकता निर्धारित करने की जरूरत है | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | परिवार के सदस्य आपसे किसी चीज की इच्छा जाहिर कर सकते है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज घर में किसी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है | नौकरीपेशा जातक अपने काम को लेकर निराश महसूस कर सकते है | दाम्पत्य जीवन के कुछ मामलो में जीवनसाथी का साथ पाने से आप मजबूत महसूस करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज आपकी आमदनी में शुभ बदलाव आने वाला है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | ऑफिस में आपको नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है | आज सेहत के मामले में सतर्क रहे, हल्का बुखार होने की सम्भावना है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | आपका अटका हुआ आज आपको प्राप्त होने वाला है | आज बच्चो के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | लम्बे समय से चला आ रहा परिवार का कोई विवाद आज सुलझने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर