Category Archives:  Spiritual

बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, जानिए आपके लिए शुभ है या अशुभ

May 20 2020

Posted By:  Sunny

ग्रहो की दशा में होने वाले परिवर्तन का असर सीधे राशियों पर होता है | और राशियों से उनके जातको पर होता है | ऐसा ही परिवर्तन 25 मई को बुध ग्रह की दशा में होने जा रहा है | जानकारी के लिए बता दे बुध ग्रह बुद्धि, चातुर्य, तर्क और संवाद का कारक होता है | ज्योतिषीय गणना 25 मई को वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहा है | 2 अगस्त तक ये इसी स्थिति में रहेगा | ऐसे में सभी राशियों पर इसका कोई ना कोई प्रभाव पड़ने जा रहा है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे है |




मेष:- आपके साहस में वृद्धि होगी | परिवार के साथ रिश्ते सुधरेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा | 

वृष:- आपका अटका हुआ धन मिलने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | 

मिथुन:- आपको लाभ होंगे | साथ ही समाज में मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | 

कर्क:- आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे | खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आपके शत्रुओ पर आप हावी रहेंगे | 

सिंह:- आपकी आय में वृद्धि होगी, शुभ समाचार भी प्राप्त है | आपको अपने अहं पर काबू रखना चाहिए | 

कन्या:- आपको कामो में सफलता मिलेगी, साथ ही कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होगी | 

तुला:- आपको गुरुजनो का सहयोग मिलेगा | समाज के कामो में योगदान देंगे | 

वृश्चिक:- आपको किसी बात को लेकर जिज्ञासु रहेंगे | इस दौरान आप सेहत को लेकर सावधान रहे | 

धनु:- आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी | व्यापार में स्थितियां अनुकूल होंगी | 

मकर:- आपको अपने शत्रुओ से सावधान रहने की जरूरत है | किसी परीक्षा का शुभ परिणाम आने वाला है | 

कुम्भ:- आपकी संतान की सेहत बिगड़ सकती है | प्रेम संबंधी मामलो में धैर्य रखने की जरूरत है | 

मीन:-  आपके सुखो में वृद्धि होगी | आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर