Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 मई 2020: आज इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल....

May 20 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपके किसी काम में परिवार के सदस्य की मदद मिल सकती है | नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | हालाँकि आज स्वास्थ्य को लेकर आप सावधान रहे | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा | 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज कामकाज मन नहीं लगेगा, जिससे कोई परेशानी उत्पन्न होने की सम्भावना है |  स्वास्थ्य को लेकर भी आप कमजोरी महसूस कर सकते है | हालाँकि जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होने वाला है | आमदनी के किसी पुराने स्त्रोत से आमदनी से होने से आप प्रसन्न होंगे | आपकी कोई बड़ी परेशानी आज दूर होने वाली है | आज संतान आपको समाज में गर्व महसूस करवाएगी | स्वास्थ्य ठीक रहेगा | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आपको अपनी पहचान साबित करने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है | परिवार में आपके पिताजी आपके किसी निर्णय को लेकर बात कर सकते है | जीवनसाथी से मन की बात शेयर करके अच्छा महसूस करेंगे | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शानदार रहेगा | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है, बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है | व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा || कुछ नयी योजनाओं के बारे में सोच सकते है | दाम्पत्य जीवन में आपको नयी खुशियां मिलने वाली है | 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज आर्थिक मामले  महसूस कर सकते है | कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे है , तो किसी विशेषज्ञ से एक बार राय जरूर ले | परिवार का खुशनुमा माहौल आपको ख़ुशी देगा | दाम्पत्य जीवन में उठा पटक हो सकती है | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापार में आपको लम्बे समय बाद गति देखने को मिलेगी | आपका कोई मित्र से आपसे किसी मामले में राय ले सकता है |  आपको यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, लेकिन बता दे ये समय शुभ नहीं है |  दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | आज ऑफिस के कामो में अधिक ही व्यस्त रहेंगे | आपके कुछ खर्चे अचानक से बढ़ने वाले है, आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है | आपके दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है  | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपके लिए दिन शुभ है | आर्थिक मामलो में आज मजबूती महसूस करेंगे | प्रिय के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | बच्चे आज किसी चीज को लेकर जिद कर सकते है | विवाहित जातको को संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है | 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | परिवार के साथ लम्बे समय बाद वक्त बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | आपका कोई मित्र आपसे आज मिलने आ सकता है | आज परिवार में अचानक कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, आपको ध्यान देने की जरूरत है | 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
कामकाज के मामले में आपका दिन शुभ है | व्यापारियों के लिए दिन शुभ साबित होने वाला है | परिवार के सदस्य किसी चीज को लेकर आपसे उम्मीद लगा सकते है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उनके लिए थोड़ा कमजोर है | आज प्रिय को नाराज न होने दे | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप कुछ नए विचारो से घिरे रहेंगे | आपकी रचनात्मकता आपको आमदनी भी करा सकती है | आज आपके व्यवहार से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे | पारिवारिक रहे तनाव को आप अपने ऊपर हावी ना होने दे | आपको शांत दिमाग से काम लेने  की जरूरत है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर