Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 मई 2020: आज कैसा बीतेगा आपका दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 21 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में आप आपको तेजी देखने को मिलेगी | आज आप दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश में रहेंगे | हालाँकि ऑफिस में आपको सावधान रहने की जरूरत है, विरोधी किसी काम में अड़चन पैदा कर सकते है | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में काम सामान्य के मुकाबले थोड़ा अधिक रहेगा | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा, जिससे आपका मन भी शांत रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराजगी प्रकट कर सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको को तनाव उठाना पड़ सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन आपके लिए शुभ है | आज व्यापार को लेकर आपके सरे प्रयास सफल होंगे | आपके हाथ कोई बड़ी डील भी लग सकती है | हालाँकि आज सेहत को लेकर लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है | आज किसी अजनबी की मदद करने से आप थोड़ा अच्छा महसूस करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | आपको अपने काम में आज अच्छे नतीजे मिलेंगे | बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते है | आज जीवनसाथी मन की कोई बात आपसे शेयर कर सकता है | सबको खुश रखने के प्रयास में आपको किसी करीबी की कोई बात बुरी लग सकती है | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपके भाग्य का सितारा बुलंद है | इसकी बदौलत आपके कई अटके हुए काम भी आज पुरे होने वाले है | आज आप समाज के कामो में योगदान दे सकते है | आज जीवनसाथी किसी बात को लेकर खुश होगा, आप भी उनकी खुशी में शामिल होंगे | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज किसी बात को लेकर लिया गया मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है | प्रेम जीवन में आज प्रिय किसी बात को लेकर नाराजगी जाहिर कर सकता है | परिवार में नयी संपत्ति खरीदने को लेकर बात हो सकती है | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | कामकाज में आज फुर्ती देखने को मिलेगी | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाने में सक्षम होंगे | आपके परिवार में किसी बुजुर्ग की तबियत अचानक बिगड़ सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, रोमांस करने का अवसर मिलेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | ऑफिस के कामो में आपको आज सहकर्मी की मदद लेनी पड़ सकती है | आपको साथियों पर भरोसा करना सीखना चाहिए | विवाहित जातको को अपने रिश्ते में उतार चढाव का सामना करना पड़ सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपकी मेहनत का फल आपको आज जरूर मिलेगा | अचानकी किसी काम में आपको आर्थिक कमी का सामना करना पड़ सकता है | प्रेम जीवन में प्रिय कुछ रचनात्मक कर सकता है, जिससे आपको भी ख़ुशी मिलेगी  | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज कुछ मामलो में आपको फायदा होने वाला है | परिवार में लम्बे समय से चल रहा विवाद, आज आपके प्रयासों से सुलझने वाला है | आज आपका अटका हुआ धन आपको प्राप्त होने वाला है | आज किसी काम या बात को लेकर आप ग्लानि से भर सकते है | आप जीवनसाथी से शेयर करे, अच्छा महसूस करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है | आपको आँखों से जुडी कोई समस्या हो सकती है | ऑफिस में आज काम कम रहने से आप राहत महसूस करेंगे | आज आपकी सोच से कुछ लोग आपसे प्रसन्न होंगे | आज दाम्पत्य जीवन में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप व्यस्त रहेंगे | ऑफिस के काम की व्यस्तता के चलते कोई जरुरी निजी काम भूल सकते है | आज आपको थोड़ा संभलकर रहना चाहिए | प्रिय से किसी बात को लेकर जबरदस्त झड़प हो सकती है | हालाँकि खर्चो में कमी देखने को मिलेगी, जिससे आप धन की बचत कर पाएंगे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर