Category Archives:  Spiritual

शनि जयंती पर सालो बाद बना ये शुभ योग, इन 4 राशियों पर होगी धन वर्षा

May 22 2020

Posted By:  Sunny

इस वर्ष 22 मई को शनि जयंती मनाई जा रही है | बता दे ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनिदेव का जन्म हुआ था, इसीलिए इस दिन शनि जयंती मनाई जाती है | इस वर्ष की शनि जयंती बेहद खास है, क्योंकि इस शनि जयंती पर दुर्लभ संयोग बन रहे है | दरअसल शनि की स्वराशि मकर में एक साथ तीन ग्रह विराजमान है, गुरु, चन्द्रमा और स्वयं शनि | यह युति कई सालो बाद बन रही है, ऐसे में कुछ राशियों को इसका लाभ प्राप्त होने वाला है | आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे है |

मेष


ये शनि जयंती आपके लिए शुभ साबित होने वाली है | व्यापार में लाभ होने वाले है | साथ ही किसी नए व्यापार को आरम्भ करना चाहते है, तो ये समय सबसे उत्तम है | इस युति के चलते आपके आय के स्त्रोतों में भी वृद्धि होने वाली है | आपके कर्ज भी चुकने वाले है | हालाँकि आप सुंदरकांड का पाठ कराये तो अति उत्तम होगा |



तुला


शनि जयंती पर शनि तुला के चौथे भाव में है | इस दौरान आपको लाभ होंगे | समाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी | नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होने वाली है | आप अपने खर्चो पर काबू कर पाएंगे | हालाँकि किसी नए काम को हाथ में लेने से पहले साथ की राय जरूर ले | आप शमी के वृक्ष को जल अर्पित करे, भाग्योदय होगा |

मकर


आपके लिए शनि जयंती ख़ास है क्योंकि मकर शनि की स्वराशि है | इस युति से आपकी धन की कमी दूर होने वाली है | शनि के साथ गुरु मौजूद है, जिससे भाग्य भी उदय होने वाला है | आपका उधार दिया धन आपको प्राप्त होने वाला है | हालाँकि आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए, अन्यथा कोई नुकसान झेलना पड़ सकता है |

मीन


आपके लिए शनि की ये युति बेहद लाभदायक साबित होने वाली है | शनि आपके धन भाव में है | अर्थात आपकी हर मेहनत का फल आपको मिलेगा | घर में सुख शांति का माहौल आपको सुकून देगा | परिवार में सदस्यों के साथ आपके रिश्ते सुधरने वाले है | आप सरसो के तेल में काले तिल डालकर दान करे, लाभ होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर