Category Archives:  Spiritual

सपने बन जायेंगे हकीकत, बस आँख खुलते ही करे ये काम

May 22 2020

Posted By:  Sunny

सपने हर कोई देखता है | हमारे कुछ सपने ऐसे होते है जिनके बारे में हम यही सोचते है कि ये सपना पूरा हो जाए | लेकिन उसके अगले ही पल इस बात का भी अहसास हो जाता है कि सपने कभी सच नहीं होते है | लेकिन कुछ तरीके है, जिनसे आप सपने को सच कर सकते है | मत्स्य पुराण में इसकी जानकारी दी गयी है | इसमें कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हे अगर सुबह होते ही किये जाये तो सपने पुरे किये जा सकते है |

आँख खुलते ही करे ये काम


जब भी आप कोई सपना देखे तो जैसे ही आपकी आँख खुले तो आप सबसे पहले अपने आराध्य का नाम ले | अपने इष्ट देव को याद करे और स्वप्न के लिए धन्यवाद कहे |



रखे इस बात का ध्यान


मत्स्य पुराण के अनुसार जब भी सपने देखने के बाद आप भगवान का धन्यवाद करे तो उसके पश्चात् भगवान से यह प्रार्थना भी करे कि वे जल्द ही आपकी आपका स्वप्न पूरा करे | इस बात का भी ध्यान रखे कि इस स्वप्न का जिक्र आप किसी से ना करे |

यदि ब्रह्ममुहूर्त में दिखे सपना


मत्स्य पुराण में बताया गया है कि ब्रह्ममुहूर्त में स्वप्न देखना सबसे शुभ होता है | इस समय देखे गए सपने जल्दी पुरे होते है | आप इस बात का ध्यान रखे कि आँख खुलने के बाद दोबारा न सोये |

10 दिन में पूरा हो जाता है ये सपना


मत्स्य पुराण में बताया गया है की आपने जो भी स्वप्न देखा है उसका पूरा होना इस बात पर निर्भर करता है की वह आपने कब देखा है | बताया जाता है की ब्रह्ममुहूर्त में देखा गया सपना 10 दिन के भीतर पूर्ण हो जाता है |

1 वर्ष लग जाता है ऐसे सपने को पूरा होने में


मत्स्य पुराण के अनुसार रात्रि के 1 से 2 बजे के बीच देखे गए स्वप्न का फल मिलने में 1 वर्ष का समय लगता है | साथ ही रात्रि के 3 से 4 बजे के बीच देखे गए सपने को पूरा होने में 6 महीने लगते है | इसके अलावा 5 से 6 बजे के बीच देखे गए सपने 1 माह में पुरे हो जाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर