Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 मई 2020: आज इन 5 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 22 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिससे कुछ अटके हुए कामो को भी आप समय पर पूरा कर लेंगे | किसी काम में आ रही अड़चन भाग्य के साथ रहने से दूर होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा और प्रेम बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | काम के मामले में किये गए सभी प्रयास आज सफल होंगे | किसी चीज को लेकर आप थोड़ी चिंता कर सकते है | परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे, उनके लिए कुछ खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन फलदायी साबित होने वाला है | कामकाज के मामले में थोड़ी मेहनत में ही आपको बड़ा फायदा होने वाला है | बच्चे आज किसी चीज को लेकर जिद कर सकते है | जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव आपके प्रयासों से दूर होने वाला है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी आमदनी में आज वृद्धि होने वाली है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी | प्रेम जीवन में प्रिय को खुश करने के लिए कुछ नया कर सकते है | आज स्वास्थ्य से जुडी कोई तकलीफ हो सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | लम्बे समय बाद मित्र से मिलकर आप प्रसन्न महसूस करेंगे | आपके किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने वाला है | नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर होने के योग बन रहे है | आज दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन कमजोर है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके भाग्य का सितारा बुलंद है | आपके अटके हुए काम आज पुरे होने वाले है, साथ ही परिवार के सदस्य की भी काम में मदद मिलने वाली है | आज विरोधी दूरी बनाकर रखेंगे | गृहस्थ जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिनमान कमजोर है | आपकी सेहत भी आज नासाज रहेगी, इसीलिए सावधान रहने की जरूरत है | परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है | हालाँकि शाम के समय आप अच्छा महसूस करेंगे | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आपको आज अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा करने की जरूरत है, तभी सफलता मिल सकेगी | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते है | आज जीवनसाथी आपसे प्यार जता सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज के मामले में आज दिन सामान्य रहेगा | किसी मित्र से आपको आमदनी के नए स्त्रोतों के बारे में जानकारी मिल सकती है | आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए, अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा | संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर आप राहत की साँस लेंगे | परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | आज कुछ खर्चे बढ़ सकते है, ऐसे में आपको उन पर ध्यान देना चाहिए |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका ध्यान अपनी जरूरतों को पूरा करने पर रहेगा | आपको पैतृक सम्पत्ति से बड़ा लाभ होने वाला है | अविवाहित जातको के विवाह की बात परिवार में चल सकती है | आप दाम्पत्य जीवन में नयापन लाने के तरीके खोजने में रहेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपके यात्रा पर जाने के योग बन रहे है, हालाँकि अभी समय ठीक नहीं है | परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है | कामकाज के मामले में दिन ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर