Category Archives:  Spiritual

इन मंदिरो में मिलते है अजब गजब प्रसाद, कहीं डोसा, कहीं चॉक्लेट तो कहीं चाउमीन...

May 22 2020

Posted By:  Sunny

आप जब भी मंदिर जाते होंगे तो आपने में प्रसाद तो जरूर लिया होगा | ये भी साफ़ है कि प्रसाद में आपको सूखे मेवे, नारियल, चने या कोई मिठाई ही मिली होगी | लेकिन क्या हो अगर आपको प्रसाद में चॉकलेट, चाउमीन या बर्गर मिलने लगे | आपकी जानकारी के लिए बता दे हमारे देश में ऐसे कई मंदिर है, जिनमे ये सब चीजे मिलती है | आज हम आपको उन्ही मंदिरो के बारे में बताने जा रहे है |

चाइनीज़ काली मंदिर, कोलकाता


ये मंदिर कोलकाता के टांगरा में स्थित है | इस मंदिर में काली माँ को भोग के रूप में चाउमीन, चाइनीज़ सूप, चावल और कई व्यंजन चढ़ाये जाते है | बता दे यहाँ श्रद्धालुओं को प्रसाद में भी यही मिलता है |



अलागार मंदिर, तमिलनाडु


ये मंदिर तमिलनाडु के मदुरै में स्थित है | बता दे इस मंदिर में भगवान विष्णु को भोग में डोसा चढ़ाया जाता है | साथ ही भक्तो को प्रसाद में यही मिलता है |

खबीस बाबा मंदिर, उत्तरप्रदेश


UP के सीतापुर में स्थित ये मंदिर काफी प्रसिद्ध है | इस मंदिर में भगवान को शराब का भोग लगाया जाता है और प्रसाद में भी यही मिलता है | बता दे उज्जैन के काल भैरव मंदिर में भी शराब का भोग लगता है |

करणी माता मंदिर, राजस्थान


ये मंदिर राजस्थान के बीकानेर में स्थित है | इस मंदिर की खासियत यह है की यहाँ भक्तो को प्रसाद में चूहों का जूठा दूध दिया जाता है | ऐसा माना जाता है कि ये सभी चूहे माता की संतान है | इसीलिए उन्हें चूहों वाली माता भी कहा जाता है |

कामाख्या देवी मंदिर, गुवाहाटी


ये मंदिर 51 शक्तिपीठो में से एक है | यहाँ हर साल भव्य मेले का आयोजन होता है | मेले के दौरान इस मंदिर के द्वार तीन दिनों के लिए बंद कर दिए जाते है | फिर चौथे फिर द्वार खोलकर माता के भक्तो को गीला कपडा प्रसाद के रूप में देते है | ऐसा मानते है की ये कपडा माता के रज में भीगा होता है |

बालसुब्रमणिया मंदिर, केरल 


ये मंदिर केरल के अलेप्पी में स्थित है | ऐसा बताते है कि इस मंदिर में स्थित भगवान बालामुरुगन को चॉकलेट बहुत पसंद है | इसीलिए उन्हें चॉकलेट का ही भोग लगता है और भक्तो को प्रसाद में चॉकलेट ही मिलती है |



थ्रिसुर महादेव मंदिर, केरल


आपको जानकर हैरानी होगी की इस मंदिर में प्रसाद के रूप में कोई खाने पीने की वस्तु नहीं मिलती | इस मंदिर में प्रसाद के रूप में टेक्स्ट बुक, पेन, CD, DVD, किताबे जैसी चीजे दी जाती है | मंदिर का मानना है की ज्ञान से बड़ा कोई प्रसाद नहीं है |

धनदायूंथापनी स्वामी मंदिर, तमिलनाडु


ये मंदिर तमिलनाडु के पलानी में स्थित है | यहाँ भक्तो को प्रसाद में एक विशेष प्रकार का जैम दिया जाता है | ये 5 प्रकार के फलों, गुड़ और शुगर कैंडी से मिलकर बनता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर