Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 मई 2020: इन 5 राशियों के बन रहे है लाभ के योग, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 24 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप किसी जरुरी काम के लिए शहर जा सकते है | आज आपमें जोखिम उठाने की प्रवृत्ति विकसित होगी | परिवार के साथ बैठेंगे, तो कोई नयी बात सामने आ सकती है | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी बात को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे | कामकाज में आज मनमुताबिक नतीजे मिलेंगे | घर में किसी बुजुर्ग की तबियत अचानक बिगड़ सकती है, आपको ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़े उतार चढाव से भरा रहेगा | ऑफिस में आज उच्च अधिकारी से बहस होने की सम्भावना है, आपको ऐसी स्थिति से बचने की जरूरत है | शाम के समय प्रिय के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन आर्थिक मामले में शुभ है | व्यापार में आज अच्छा फायदा होने वाला है, साथ ही ससुराल पक्ष से आपको लाभ होने वाला है | हालाँकि आपको खर्चो पर नियंत्रण रखने की जरूरत है | आज आपके विरोधी सक्रीय है, सावधान रहने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिनमान स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा कमजोर है | खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है | कामकाज के मामले में सफलता मिलेगी | ऑफिस में जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा प्रकट कर सकते है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | परिवार में एकजुटता देखने को मिलेगी | भाई किसी काम में मदद के लिए कह सकता है | जो जातक प्रेम में है, उन्हें आज प्रिय से कोई सरप्राइज मिलने वाला है | विवाहित जातको के लिए दिन थोड़ा कमजोर है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | घर में किसी की तबियत अचानक बिगड़ सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | ऑफिस में आज काम कम रहेगा | जीवनसाथी के साथ आप मतभेद दूर करने का प्रयास करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन बेहद शुभ है | आपको आज आमदनी में तेजी देखने को मिलेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी | परिवार में लम्बे समय से चल रहा विवाद आपके प्रयासों से दूर होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी बात को लेकर आप उलझन में रहेंगे | हालाँकि किसी से मन की बात शेयर करे तो अच्छा है | कामकाज के मामले में दिन ठीक है | आज संतान से आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज काम के बोझ के चलते आप थोड़े तनाव में रहेंगे | इसका असर आपके दाम्पत्य जीवन पर भी पड़ सकता है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें संभलकर रहने की जरूरत है | उनका रिश्ता नाजुक दौर में है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा है | आज ऑफिस में किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी बुद्धिमता से इसे सुलझा लेंगे | परिवार के सदस्य आज किसी चीज की मांग सकते है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे विवाद को आपसी सामंझस्य से सुलझाने की जरूरत है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आमदनी में वृद्धि होने को है, हालाँकि कुछ खर्चे भी सामने आने वाले है | आज किसी करीबी की कोई बात आपको चुभ सकती है, आप दिल से ना लगाए | प्रेम जीवन में नयी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर