Category Archives:  Spiritual

आपका भाग्य बदल देंगे सिन्दूर के ये टोटके, हर मुसीबत का हल है ये...

May 25 2020

Posted By:  Sunny

आपने हिन्दू धर्म से संबंध रखने वाली महिलाओं को अपनी मांग में सिन्दूर लगते देखा होगा | हिन्दू धर्म में मान्यता है कि सिन्दूर लगाने से स्त्री के पति की उम्र लम्बी होती है, साथ ही सिन्दूर महिला के सुहाग की निशानी होता है | वैसे बता दे सिन्दूर केवल तिलक लगाने और मांग भरने के ही काम नहीं आता है | सिन्दूर को बहुत शक्तिशाली माना गया है, इसीलिए ये कई परेशानियों को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है | ऐसे में आज हम आपको सिन्दूर के कुछ उपाय बताने जा रहे है |

नौकरी में तरक्की


यदि आप नौकरी में तरक्की चाहते है या अच्छी नौकरी की तलाश में है, तो आप ये उपाय करे | इसके लिए आप बुधवार के दिन एक पान के पत्ते पर थोड़ा सा सिन्दूर और फिटकरी रखे | फिर इसे मौली से बांध दे, इसके बाद इसे पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ दे | इस उपाय को आप 5 बुधवार तक करे, आपकी इच्छा शीघ्र ही पूरी होगी |



नकारात्मकता को दूर करना


घर से नकारात्मकता को दूर भगाने के लिए आप अपने घर के दरवाजे पर तेल में मिश्रित सिन्दूर लगाए | नकारात्मक शक्तियों के निवारण में ये बेहद ही कारगर है | इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होता है | इसके अलावा यदि आप द्वार पर इस सिन्दूर से स्वस्तिक बनाते है, तो ये आपके घर में सम्पन्नता लाता है |

ग्रह शांति


आप कुंडली में सूर्य और मंगल की शांति के लिए इस उपाय को कर सकते है | आप मंगलवार और रविवार के दिन बहते जल में सिन्दूर प्रवाहित करे | इसके अलावा सूर्य देव को जल अर्पित करते समय उसमे थोड़ा सा सिन्दूर भी मिलाये |

रक्त दोष


यदि घर में कोई रक्त दोष से पीड़ित है, तो आप इस उपाय को करे | आप पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से सिन्दूर को 7 बार घुमाये, फिर इसे जल में प्रवाहित कर दे | इस उपाय से रक्त दोष शीघ्र ही दूर हो जायेगा |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर