Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 मई 2020: इन 4 राशियों को होने वाला है धनलाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 26 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत में वृद्धि होगी, साथ ही आप में नयी महत्वकांक्षाये जागेगी | आज आमदनी में वृद्धि होने के आसार बन रहे है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज अचानक किसी काम में खर्चे बढ़ सकते है, साथ ही आमदनी भी आज कम होगी | आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे | जो जातक प्रेम जीवन में है, उनके लिए आज का दिन शुभ है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | आज के दिन आप कोई बड़ा निर्णय ना ले, गलत साबित हो सकता है | कामकाज के सिलसिले में दिन ठीक रहेगा | किसी काम को लेकर असमंझस की स्थिति में पड़ सकते है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापार में आपको आज बड़ा लाभ होने या बड़ी डील होने के संकेत मिल रहे है | नौकरीपेशा जातको के लिए ऑफिस में आज काम कम रहने से राहत रहेगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में पिछले दिनों से बेहतर नतीजे मिलेंगे | परिवार के साथ बैठकर किसी चीज को लेकर चर्चा कर सकते है | हालाँकि दाम्पत्य जीवन के मामले में सावधान रहे, जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको अपने कामो पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है | तभी आपके काम सफल हो पाएंगे | किसी बात को लेकर आपका मूड बिगड़ सकता है | आज आपका दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर है, आपको खानपान का ध्यान रखने की जरूरत है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी जरुरी काम में अचानक रुकावट आ सकती है | लेकिन आप चिंता ना करे, ये स्थिति ज्यादा देर नहीं रहेगी | परिवार में सुख शांति रहेगी | आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन फलदायक रहने वाला है | भाग्य का साथ रहने से कम मेहनत में ही आपके काम सफल हो जायेंगे | आज धन के मामले में आप किसी तरह की लापरवाही ना बरते | ऑफिस में आज उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलने से आप अच्छा महसूस करेंगे | आज किसी मित्र से नए काम के आईडिया को शेयर कर सकते है | विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन कई मामलो में फलदायी साबित होगा | कामकाज में मिले बेहतर नतीजों से आप प्रसन्न दिखाई देंगे | व्यापार भी आज गति देखने को मिलेगी | आज जीवनसाथी आपसे कोई बात शेयर कर सकता है | परिवार में सुख रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन शुभ है | इस राशि के जातक जो नौकरी बदलने की कोशिश में थे, उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिलने वाला है, मौका हाथ से ना जाने दे | जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय बन सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कमजोर है | ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस से बहस होने की संभावना है, आपको ऐसी स्थिति से बचना चाहिए | कोई मित्र से आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आपको कदम उठाने चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर