Category Archives:  Spiritual

आपकी आर्थिक तंगी की परेशानी को पल में दूर कर देंगे वास्तु के उपाय...

May 27 2020

Posted By:  Sunny

यदि आप परेशानियों से घिरे हुए है और कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपको उसका फल नहीं मिल पा रहा है, तो हो सकता है | आप किसी वास्तु के दोष से पीड़ित हो | वास्तुशास्त्र में बताया गया है की वास्तुदोष सफलता में रुकावट का कारण बनते है | वास्तु दोष से घिरे व्यक्ति को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है | ऐसे में आज हम आपको वास्तु के कुछ उपाय बताने जा रहे है |


आप अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनवाये | स्वास्तिक का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है | इसे आप अपने घर के मुख्य द्वार पर बनाये इससे आपको वास्तु दोषो से छुटकारा मिलेगा |




यदि आपके घर में किसी भी प्रकार के टूटे हुए बर्तन है, तो उन्हें तुरंत हटा दे | वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि टूटे हुए बर्तन घर में नकारात्मकता को बढ़ाते है | इसीलिए इन्हे अशुभ माना जाता है | साथ ही टूटी चारपाई घर में आर्थिक हानि का कारण बनती है |


पूजा घर में आप सुबह शाम दीप अवश्य जलाये और साथ ही शंख भी बजाए | बता दे शंख की ध्वनि से नकारात्मकता दूर होती है | इस नित्यकर्म से भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है |


भगवान की पूजा अर्चना में पुष्पों का अपना महत्व है, इससे भगवान प्रसन्न होते है | जब भी भगवान की पूजा अर्चना करे तो ताजे फूल ही प्रयोग में लाये | साथ ही इस बात का भी ध्यान रखे की भगवन को चढ़ाये गए पुष्प अगले दिन तुरंत हटा दे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर