Category Archives:  Spiritual

कई मामलो में दुसरो से अलग होते है जून माह में जन्मे लोग, जानिए इनकी खास बाते

May 28 2020

Posted By:  Sunny

व्यक्ति के जिस महीने में जन्म लिया होता है, उसका उसके जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है | किसी भी व्यक्ति के जन्म के माह से उस व्यक्ति के स्वभाव, गुण- दोष आदि के बारे में कई तरह की जानकारी प्राप्त की जा सकती है | ऐसे में आज हम जून माह में जन्मे लोगो के बारे में कुछ रोचक बाते बताने जा करने जा रहे है | आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |

स्वभाव


जून माह में जन्मे लोग मिलनसार प्रवृत्ति के होते है | इनका स्वभाव चंचल होता है | इनका चंचल स्वभाव इन्हे दुसरो से अलग बनाता है | इतना ही नहीं इसी की वजह से ये पार्टी की जान भी होते है | ये लोगो पर अपना प्रभाव बहुत जल्दी बना लेते है |



काम को महत्व


ये लोग अपने कामो को लेकर बहुत व्यस्त रहते है | ये अक्सर अपने निजी जीवन से ज्यादा व्यववसायिक जीवन में व्यस्त दिखाई देते है | लेकिन कई बात पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल ना बैठा पाने के कारण इन्हे परेशानी से गुजरना पड़ता है |

आध्यात्म से जुड़ाव


इस माह में जन्मे लोग धर्म कर्म से खासे रूप से जुड़े होते है | आध्यात्म से इनका ये जुड़ाव इन्हे आत्मिक और मानसिक शांति प्रदान करने में बहुत सहायता करता है | साथ ही धर्म कर्म के कामो में ये बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है |

मददगार


ऐसा बताया जाता है कि जो लोग 9 जून से 15 जून के बीच जन्म लेते है, वे हमेशा गरीबो और जरुरतमंदो की मदद करते है | ये लोग अपने जीवन का हर फैसला बड़े ही सोच विचार के बाद लेते है | इसके अलावा ये काफी संवेदनशील होते है |

पार्टनर ही सबकुछ


जिन लोगो का जन्म 23 जून से 30 जून के बीच होता है, ये अपने जीवनसाथी का खुद से भी ज्यादा प्रेम करते है | अपने जीवनसाथी का बहुत ख्याल रखते है | इनके लिए इनके पार्टनर की ख़ुशी बहुत जरुरी होती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर