Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 मई 2020: जानिए आज कैसा बीतेगा आपका दिन, जानिए अपना राशिफल...

May 28 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | बच्चो के लिए आप कुछ खरीद सकते है | कामकाज के मामले में दिन शुभ है | हालाँकि जो जातक प्रेम है, उनके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज किसी बात को लेकर आप तनाव ले सकते है, इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है | परिवार के छोटे सदस्यों से आपके संबंध मजबूत होंगे | दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन शुभ रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | धन की आवक होने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी शुभ परिवर्तन आने वाला है | आज संतान से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होने वाला है, जिससे आप राहत महसूस करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | व्यापार के मामले में आप कोई बड़ी डील करने वाले है | आज परिवार में नयी संपत्ति खरीदने को लेकर बातचीत हो सकती है | आज आपके विरोशी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम में देरी होने की वजह से आप चिंतित हो सकते है, जबकि आपको इसकी जरूरत नहीं है | आमदनी सामान्य रहेगी | आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपको आज अपनी मेहनत के पुरे नतीजे मिलेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा | परिवार के बड़े आज आपको कोई सीख दे सकते है | आपको उस पर गौर करने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज सामान्य के मुकाबले आप अधिक व्यस्त रहेंगे | हालाँकि आप सेहत का भी ध्यान रखे | आज शाम के समय किसी दोस्त से बहस हो सकती है, हालाँकि परिवार का माहौल आपको संतुष्टि प्रदान करेगा | जो जातक प्रेम में यही, उन्हें अपने बर्ताव पर काबू रखने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | घरेलू खर्चो के अचानक बढने की संभावना है | हालाँकि आप स्थिति को संभाल लेंगे | नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | शाम के समय आप थकान महसूस कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन आप किसी से बहस ना करे, कोई काम अटक सकता है | कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो ये समय अभी शुभ नहीं है | विवाहित जातको को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन फलदायक साबित होने वाला है | नौकरीपेशा जातको को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन ये फल प्रदान करेगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आपसे मन की कोई बात शेयर कर सकता है | व्यापार में गति देखने को मिलेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आर्थिक मामलो को लेकर आपका दिन शुभ है | कहीं से अचानक अटका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न नजर आएंगे | हालाँकि आज खानपान में बेपरवाही सेहत बिगाड़ सकती है | आपका पडोसी आपसे कोई मदद मांग सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में आज थोड़ा बदलाव नजर आ सकता है | परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को आपसी समझ से दूर करने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर