Category Archives:  Spiritual

स्वप्न में दिखे ये संकेत तो समझ ले आप पर मेहरबान है भगवान, बन रही है असीम कृपा

May 29 2020

Posted By:  Sunny

जब भी व्यक्ति किसी मुसीबत में फंसता है, तो वह सबसे पहले भगवान को ही याद करता है | इतना ही नहीं जब भी उसके साथ कुछ अच्छा होता है, तो वह भगवान को धन्यवाद कहता है | लोग देवी देवताओ का पूजा पाठ इसीलिए करते है, ताकि भगवान की उन पर कृपा बनी रहे और भगवान हर पल उनके साथ रहे | 


पूजा पाठ से भगवान प्रसन्न होते है, और अपने भक्तो पर अपनी कृपा बनाते है | ऐसे में जब प्रभु हमसे प्रसन्न होते है, तो हमे कुछ संकेत देते है, आज हम आपको उन्ही संकेतो के बारे में बात करने जा रहे है | जो ये बताते है कि भगवान आपके साथ बने हुए है |

ब्रह्म मुहूर्त में आँख खुलना


शास्त्रों में बताया गया है की ब्रह्म मुहूर्त में नींद टूटना और आँख का खुलना बेहद ही शुभ होता है | ऐसा बताया जाता है कि इस समय देवी देवता भी जाग्रत होते है, ऐसे में इस समय आँख खुलना दैवीय शक्तियों के साथ होने को दर्शाता है |



भगवान के दर्शन


जिन लोगो को सपने में भगवान के दर्शन होते है, उन पर भगवान की कृपा होती है | ऐसे में यदि आपको भी ऐसे ही स्वपन दिखाई देते है, तो ये शुभ संकेत है |

आसमान में उड़ना


यदि आपने स्वयं को सपने में आसमान में उड़ते हुए देखा है तो ये एक शुभ संकेत है | क्योंकि खुद को आसमान में उड़ते हुए देखने का मतलब है कि आप दैवीय शक्तियों के साये में है |

मन हो खुश


यदि आपको अचानक आंतरिक ख़ुशी महसूस होने लगती है | आप स्वयं ही प्रफुल्लित होने लगते है, जिसकी वजह आप भी नहीं जानते | तो बता दे ये इस बात का संकेत है कि आप पर प्रभु की कृपा बनी हुयी है |

अचानक हो लाभ


आपके कोई अटके हुए काम पुरे होने लगे | किसी ऐसी स्थिति से धनलाभ प्राप्त हो, जिसकी आपको उम्मीद ही नहीं थी | तो बता दे ये एक शुभ संकेत है, ये बताता है कि आप पर दैवीय कृपा बनी हुयी है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर