Category Archives:  Spiritual

राशिफल 31 मई 2020: जानिए किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा रविवार....

May 30 2020

Posted By:  Sunny

नुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है, तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज परिवार के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | आज ऑफिस में काम कम रहेगा, जिससे आप निजी काम भी निपटा लेंगे | दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ विकसित होगी और प्रेम बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन पहले से बढ़िया रहेगा | सेहत में भी आपको सुधार देखने को मिलेगा | कामकाज के मामले में आज सफलता मिलेगी | दोस्त से लम्बे समय बाद मिलकर आप अच्छा महसूस करेंगे | विवाहित जातको के जीवन में प्रेम बना रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़ा उतार चढाव भरा रहेगा | आमदनी में कमी देखने को मिलेगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति काबू में रहेगी | प्रेम जीवन में प्रिय से आज मन की बात कह सकते है | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको कोई दोस्त अपने व्यापार में साझेदारी के लिए आमंत्रित कर सकता है | नींद पूरी ना होने की वजह से ऑफिस में आप आलस्य महसूस करेंगे | जीवनसाथी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है, आप व्यर्थ की चिंता से दूर रहे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज कुछ कामो की वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | आज आपके खर्चे बढ़ सकते है, लेकिन चिंता की बात नहीं है, क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | नौकरीपेशा जातको को करियर के विषय में आज अच्छे मौके मिलेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | सरकारी नौकरी कर रहे जातको को तरक्की की सुचना मिलने वाली है, इससे घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | व्यापार के मामले में आज किस्मत आपके साथ है | कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियो से सावधान रहने की जरूरत है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आपके कुछ कामो में आपको मित्रो की मदद मिलने वाली है | परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है, आप धैर्य से काम ले | प्रेम जीवन में आज आपको सुखद नतीजे मिलेंगे | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कोई जरुरी काम आज पूरा होने वाला है, जिससे आप राहत की सांस लेंगे | दोपहर के बाद आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | आज पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | अपने भविष्य को लेकर आप कोई निर्णय ले सकते है | किसी बात को लेकर आप मानसिक तनाव ले सकते है | आप अपने मन की बात किसी से शेयर करे, अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में कोई परेशानी खड़ी हो सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है | आप बीमार पड़ सकते है | आज आपका कोई मित्र आपसे उधार धन मांग सकता है | इस राशि के व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा, पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | आज आपको संतान से सुखद समाचार मिलने वाले है | आज आप ऑफिस से जल्दी फ्री होने की कोशिश में रहेंगे | आज वाहन चलते समय सावधानी रखे | बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है, आप उनके लिए कुछ खरीद सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपकी आमदनी बढ़ने वाली है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आज किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होने वाली है | जीवनसाथी रूठा है, तो उसे मनाने की जरूरत है | आप उनके लिए कुछ उपहार ले जाए |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर